Home Blog Page 554

मोबाईल फोन स्नेचर दबोचे

11 मोबाईल फोन व बाईक बरामद
हरिद्वार।  मोबाईल स्नेचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए गठित ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाईल फोन व स्नेचिंग की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरा निवासी युवक ने आर्यनगर चौक के समीप दो मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद स्नेचरों की गिरफ्तारी के प्रयासों जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालपुल से आगे अंडर पास के समीप चेकिंग के दौरान बाईक सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से धनपुरा निवासी युवक से छीने गए मोबाईल फोन सहित अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाईल फोन बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अहसान निवासी सीएमआई अस्पताल के पास पीठ बाजार ज्वालापुर तथा शोएब निवासी बिजनौर यूपी हाल निवासी सीएमआई अस्पताल के पास पीठ बाजार ज्वालापुर बताए। उन्होंने बताया कि वे शाम के समय सुनसान रास्तों पर मोबाईल पर बात कर रहे लोगों के फोन झपटकर फरार हो जाते हैं और ओने पोने दाम में बेच देते हैं। पुलिस टीम में एसआई प्रवीण रावत, कांस्टेबल प्रेम, निर्मल, पंकज शर्मा, महेंद्र, आशीष, हसलवीर व राजेश शामिल रहे।

वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय। गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाय। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्यजीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाय। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें।
बैठक में केबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम श्री डी.जे.के शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक सुश्री ज्योत्सना शिथलिंग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम से नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।
नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा एवं कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।

देश के विकास व जनहित के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा: धामी

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा।
देहरादूऩ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रदेश में सड़क एवं पुलों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों का निर्धारित समयवधि में पूरा करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों की गुणवत्ता में कोई शिकायत आई तो, संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में अधिकारियों को कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार में सुधार लाना होगा। इसके लिए पूरा सिस्टम मजबूत किया जाय।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए वे न तो स्वयं चैन की नींद सोयेंगे और न अधिकारियों को सोने देंगे। श्री धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के जो कार्य अवशेष हैं, उन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की जाय। विभाग टारगेट का ग्राफ बनाकर लक्ष्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लैण्ड स्लाईड जोन के लिए 07 दिन में एक्शन प्लान बनाकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाय। लैण्ड स्लाईड जोन में पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाय। संवेदनशील लैण्ड स्लाईड जोन पर लोंगटर्म ट्रीटमेंट कर स्थाई समाधान निकाला जाय।   प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान अधूरी तैयारी के साथ आने पर मुख्यमंत्री ने नारजगी व्यक्त की उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बैठक बीच में ही स्थगित कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी के साथ आयें, और पिछले पांच सालों में जो कार्य हुए हैं और जो कार्य प्रगति पर है, उनकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाय।
बैठक में जानकारी दी गई कि चारधाम परियोजना के तहत 889 किमी लम्बाई के 53 कार्यों में से 691 किमी के 41 कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। भारतमाला परियोजना के तहत  सीमान्त क्षेत्रों के सामरिक दृष्टि से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के लिए 628 किमी के 05 सड़क मार्गों का चयन किया गया है।
बैठक में केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव   आर.के. सुधांशु, सचिव   एस. ए. मुरूगेशन एवं संबंधित अधिकारी मोजूद थे।

रामानंद इंस्टीट्यूट ने जीता मोस्ट ट्रस्टेड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट व मोस्ट एडमॉर्ड फार्मेसी इंस्टीट्यूट अवार्ड

रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट की उपलब्धियों में दो सितारे और जुड़ गए हैं। टॉप-नॉच फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड 2022 में रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट को मोस्ट ट्रस्टेड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इन उत्तराखंड के अवार्ड से  सम्मानित किया गया है। 13 वर्षों से एमबीए पाठ्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए संस्थान को कैबिनेट मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला व फग्गन सिंह कुलस्ते एवं फिल्म अभिनेता चंकी पाण्डेय ने अवार्ड प्रदान किया।  साथ ही संस्थान में संचालित फार्मेसी पाठ्यक्रम को अन्य श्रेणी में मोस्ट एडमार्ड फार्मेसी इंस्टीट्यूट ऑफ द ईयर 2022 के अवार्ड से नवाजा गया है।
एक साथ दो उपलब्धियां हासिल होने पर संस्थान के चेयरमैन व अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा को बधाई दी। संस्थान के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत ने कहा कि संस्थान ने अल्प समय में कई उपलब्धियां हासिल करते हुए यह संदेश दिया है कि आने वाला कल स्वर्णिम होगा। इंस्टीट्यूट से निकलने वाले छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से देश की उन्नति में भागीदार होंगे। इसके लिए इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं के साथ रात दिन परिश्रम करने वाला एक-एक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी बधाई का पात्र हैं। संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने संस्थान की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त किया और सभी फैकल्टी को बधाई दी। इस अवसर पर डा.मयंक गुप्ता, राम अवतार शर्मा, सूरज राजपूत, मनुज उनियाल, कुसुम लता, प्रियंका, शिल्पा, अश्वनी जगता, कविता, सचिन विश्नोई, रोहित, अंकित, हिमांशु, साक्षी, नवीन, प्रियांशु, कृति, हिमानी, ऋषिका, छवि, संदीप, अमित, कविता, अविनाश, सुदीप, मनोज, सुशील गिरी उपस्थित रहे।

सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा

थाना कनखल अंतर्गत जगजीतपुर चौकी की पुलिस टीम ने सट्टा एवं मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छापामारी कर जगजीतपुर अड्डे के समीप सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी जगजीतपुर के कब्जे से सट्टा पर्ची व 5690 रूपए बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई खेमेन्द्र गंगवार, कॉन्स्टेबल पप्पू कश्यप व लव चौहान शामिल रहे।

महामना सेवा संस्थान ने किया संगोष्ठी का आयोजन

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के अवसर पर महामना सेवा संस्थान की और से प्रैस क्लब सभागार में गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने महामना मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोष्ठी में अरूण वशिष्ठ ने महामना एवं नारी शिक्षा, अनिल वर्मा ने विश्व पटल पर मालवीय, डा.राधिका नागरथ ने मालवीय का दर्शन, विजेंद्र पालीवाल ने महामना के सम्बन्ध में महापुरुषों के विचार, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा ने गंगा आंदोलन एवं मालवीय, मालवीय एक लेखक, चेतना पथ के संपादक अरूण कुमार पाठक ने एक संपादक, एक पत्रकार, डा.हरि गोपाल शास्त्री ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं मालवीय, मर्म चिकित्सक डा.सुनील जोशी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा मालवीय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कवि अरुण कुमार पाठक की महामना पर रचित कविता- श्मालवा मूल था उनका, सभी मालवीय कहते थे के पाठ से हुई। कार्यक्रम का संचालन डा.नरेश मोहन शर्मा ने किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर तथा पुष्प भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।  मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी मुकेश कौशिक ने महामना मालवीय के जीवन के साथ ही, उनकी हिंदू सनातन संस्कृति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें मदन मोहन मालवीय आदर्शों के अनुरूप समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी हरिहरानन्द महाराज ने कहा कि महामना ने जिस प्रकार स्वयं को भारत माता की सेवा में समर्पित किया, उसे एक संत ही समझ सकता है। मालवीय एक महान संत थे। संस्था के अध्यक्ष पंडित पदम प्रसाद सुवेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, मुस्कान फाउंडेशन की नेहा मलिक, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो.पी.एस. चौहान, गजेन्दर कौशिक, संजय अग्रवाल, वैद्य दीपक कुमार, समाज सेवी विशाल गर्ग, शिव शंकर शर्मा, पुष्पेन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

चाकू सहित दबोचा

आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गठित थाना सिडकुल की पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में गश्त कर रहे कांस्टेबल तनवीर व विक्रम ने आन्नेकी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू निवासी छोटी आन्नेकी बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

बहादराबाद के रोहालकी किशनपुर में आर्य समाज का 99वां एवम महिला आर्य समाज का 39वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रोहालकी किशनपुर स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचे मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रवि बहादुर ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज देश विदेश में वेदों की अलख जगाने का कार्य कर रहा है। विधायक रवि बहादुर विधायक निधि से आर्य समाज मंदिर में पुस्तकालय निर्माण की घोषणा भी की। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने महर्षि दयानन्द सरस्वती का चित्र भेंटकर विधायक रवि बहादुर का स्वागत किया। मुखिया अजय आर्य ने बताया कि गांव की शाखा में तीन दिवसीय यज्ञ, भजन, नगर कीर्तन एवम प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे आर्य समाज से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री इंद्र राज सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु आर्य, उप मंत्री सुरेशपाल सिंह, शिक्षा आर्य, गायत्री आर्य, राजबाला आर्य, उर्मिला आर्य, दिनेश कुमार आर्य, दीक्षांत आर्य, शैली आर्य, धर्मसिंह आर्य, विमला आर्य, सुनीता रानी, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, कुलदीप त्यागी, जोनी राजौर आदि उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक से की लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग

जौनसार बावर के धार्मिक पर्यटन स्थल लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। सोमवार को जौनसार बावर जन कल्याण विकास समिति ने पुलिस महानिदेशक को इस आशय का ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि धार्मिक पर्यटन स्थल लाखामंडल में बारह माह श्रद्धालु आते रहते हैं। यहां देश भर से श्रद्धालुओं की आमद होती है। पिछले कुछ वर्षों से लाखामंडल और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके साथ ही नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त भी बड़ी मात्रा में हो रही है। बताया कि तीन दिन पूर्व ही लाखामंडल में एक व्यापारी की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इससे पूर्व एक पशुपालक की तेरह बकरियां चोरी हो गईं। स्थानीय लोगों में चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश के साथ ही असुरक्षा की भावना भी पैदा हो गई है। कहा कि स्थानीय जनता की मांग और यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए लाखामंडल में जल्द पुलिस चौकी खोली जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष बचना शर्मा, ओमप्रकाश, अनिल वर्मा, बाबूराम शर्मा, दीवान सिंह, भगर राम शर्मा, टीकाराम आदि शामिल रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler