Home Blog Page 549

थत्यूड़ में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान गोष्ठी

थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक ने किसानों को सरकार की ओर से कृषि उत्पादन के लिये चलाई जा रही, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई, किसान गोष्ठी में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसमें किसानों को बीज और खाद के लिए किसान सम्मान निधि देने के साथ किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 80 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विगत 65 वर्षों से भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई, जिसके कारण पहाड़ में खेती बिखरी हुई अवस्था में है, खेती सुधार के लिए चकबंदी की बहुत आवश्यकता है। कहा कि बारिश के अभाव में गेहूं, आलू, मटर, मसूर आदि फसलें पूरी तरह से सूख गई है, उन्होंने प्रदेश सरकार से पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडलध्यक्ष हीरामणि गौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, बलवीर सिंह राणा, पृथ्वी रावत, बॉबी पंवार,बचन सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल, सोबत रावत, श्याम सिंह असवाल, प्रधान कमलेंद्र रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली, मनोज पंवार, मदन नौटियाल, कामराज नेगी, राजेश सजवान, विक्रम रावत आदि लोग मौजूद थे।

विधायक ने किया देवी भागवत कथा में प्रतिभाग

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों के गांव कोठी में चल रही शत चंडी महायज्ञ और देवी भागवत कथा में प्रतिभाग किया। विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु देवी पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।  बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों और ग्रामीणों ने विधायक के पहली बार गांव आने पर उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया। विधायक ने कोठी गांव में स्थापित बाल हनुमान, भैरव, भगवती, नागराजा, महादेव के भी दर्शन किए। मौके पर गांव के लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर देवप्रयाग कोठी मोटर मार्ग को धरी, पोखरी, लेई कुंडी, सबधार खाल से पौड़ी मार्ग तक जोड़ने का आग्रह किया। गांव के प्राचीन मंदिरों को संरक्षित करने सहित गांव में बारातघर का निर्माण और सोलर लाइट लगवाने की मांग भी की। विधायक ने ग्रामीणों को सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। मौके पर ग्राम प्रधान गजपाल सिंह, शांति प्रकाश ध्यानी, मुकेश कोटियाल, नीता ध्यानी, शशि ध्यानी, अम्बिका प्रसाद गुरु प्रसाद कोठारी, मयंक कोठीवाल, पृथ्वीधर, शशि नंबरदार, अंकित ध्यानी, सतीश बलूनी, अनुसूया प्रसाद, अनुज आदि मौजूद थे।

गुलदार की दहशत से लोग सहमे

न्याय पंचायत श्यामपुर के अंतर्गत ठाकुरपुर, नेपालीफार्म में गुलदार ने एक बछिया को मार डाला। सुबह सबेरे घटना की जानकारी मिलते ही गांव में गुलदार की दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे ठाकुरपुर, नेपालीफार्म में देर रात गुलदार ने गांव के ही सुशील बडोनी के घर के पीछे बनी गोशाला में धावा बोलकर एक बछिया को मार डाला। रविवार सुबह बछिया मृत मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बीडीसी मेंबर श्रीकांत रतूड़ी ने वन विभाग को देकर गांव में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। ग्रामीण विनोद जुगलान, मान सिंह राणा ने बताया कि ठाकुरपुर, खदरी गांव जंगल से सटे हैं, जहां गुलदार की सक्रियता बनी रहती है, लेकिन ठाकुरपुर में इस तरह का पहला मामला है। ऋषिकेश वन रेंज के क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
मीरानगर में नजर आया गुलदार:  आईडीपीएल से सटे मीरानगर में बीते गुरुवार को गली नंबर 14 में निर्माणाधीन मकान में एक गुलदार घुस गया था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने मौके पर दो पिंजरे लगा रखे हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी गुलदार पिंजरे में नहीं फंसा। वनक्षेत्राधिकारी एलएमएस नेगी ने बताया कि दो दिन से नजर नहीं आने वाला गुलदार देर रात गश्ती टीम को दिखायी दिया। बताया कि संभवतया वह घायल है। दावा किया कि जल्द ही वह पिंजरे में फंस जाएगा। रविवार से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

11.85 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 11.85 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला पहले से ही एनडीपीएस ऐक्ट के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एनडीपीएस के मामले में फरार चल रही रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने शनिवार को घर पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान महिला के पास से स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि महिला पर पूर्व में शराब और एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया महिला आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

भगवान राम मर्यादित आचरण के आदर्श और श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी हैं :  मदन कौशिक

रामनवमी के अवसर पर रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भगवान राम मर्यादित आचरण के आदर्श और श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी हैं। उनके जन्मोत्सव में जो भक्त सम्मिलित होता है। उसके संपूर्ण परिवार पर श्रीहरि की कृपा बरसती रहती है। वे आज श्री रामलीला भवन में श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित रामनवमी समारोह को मुख्य अतिथि  के रूप में संबोधित कर रहे थे। जूना अखाड़े की महंत अन्नपूर्णा पुरी महाराज ने भगवान श्रीराम का अवतरण करवाकर छप्पन भोग तथा 108 किलो हलवे का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप देते हुए सभी के सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की । सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर मोती बाजार, बड़ा बाजार से हर की पैड़ी, अपर रोड से शिव मूर्ति चौक, श्रवण नाथ नगर होते हुए श्री रामलीला भवन में संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेकों स्थानों पर व्यापारी संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
श्री रामलीला भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्री रामलीला  संपत्ति कमेटी ट्रष्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र ही सनातन संस्कृति का आधार है और भगवान राम के आदर्श संपूर्ण समाज में समाहित हों। इसीलिए श्रीराम लीला कमेटी रजि. प्रतिवर्ष रामनवमी के उत्सव को समारोह पूर्वक मनाती है। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज की श्रेष्ठता की प्रतीक होती है। भगवान श्रीराम ने जो आदर्श स्थापित कर समाज को जीवन जीने की जिस कला का संदेश दिया। उसका संपूर्ण समाज को अनुसरण करना चाहिए। महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। श्री रामलीला सम्पत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने शोभा यात्रा की भव्यता का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के बाल रूप के साथ उनके समस्त प्रेरणादायी कार्य एवं स्वरूपों को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। उपाध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि बैंड बाजों की ध्वनि के साथ गंगा तट से हो रहे राम राज्य के उद्घघोष से निश्चित ही संपूर्ण देश लाभान्वित होगा। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य अंजना चड्ढा, प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंत्री डॉ.संदीप कपूर, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा श्मुन्ना, श्रीकृष्ण खन्ना एडवोकेट, पार्षद कन्हैया खेवडिया, रमन शर्मा, महेश गौड़, डा.रमेश खन्ना, विशाल गोस्वामी, सुनील वधावन, सुरेन्द्र अरोडा, राकेश गोयल, दर्पण चड्ढा, साहिल मोदी, मनोज वेदी, राहुल वशिष्ठ, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, अंकित शर्मा तथा गोपाल छिब्बर सहित संपूर्ण कार्यकारणी का योगदान समारोह की भव्यता में अपूर्णनीय रहा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने किया कन्या पूजन

नवरात्रि पर्व की नवमी पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई एवं 51 कन्याओं का पूजन कर माता की चुनरी भेंट की गई और संतों ने देवी स्वरूपा कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए मां भगवती का अवतरण हुआ। मां जगदंबा अपने भक्तों की रक्षा कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करती है। जो श्रद्धालु भक्त मां की शरण में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मठ मंदिर अखाड़े अपनी परंपरा के अनुसार भारत की आध्यात्मिक चेतना को एक सूत्र में बांधते आए हैं। सनातन परंपरा को प्रत्येक व्यक्ति में जागृत करना संत समाज का उद्देश्य है। भारत के पुनर्जागरण एवं आध्यात्मिक उत्थान में संत महापुरुषों का बहुत अहम योगदान है और इसी वजह से भारत पूरे विश्व में एक अलग स्थान रखता है। नवरात्रि पर्व दुर्गा पूजा के साथ अपने उत्कर्ष को प्राप्त होती है। इस दिन किया गया कन्या पूजन सहस्त्र गुना पुण्य फलदाई होता है जो कभी निष्फल नहीं जाता। व्यक्ति को अलौकिक ऊर्जा के साथ सुख समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के इस पावन पर्व पर सभी को एक आदर्श पूर्ण जीवन व्यतीत करने का संकल्प लेना चाहिए। मर्यादा, करूणा, सौम्यता, दया और विनम्रता के अवतार भगवान राम शक्ति को लोकहित में प्रयोग करना ही अपना धर्म मानते थे और उनके नाम में इतनी उर्जा और चेतना है कि पत्थर भी पानी में तैरने लगते हैं। उनका आदर्श पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है। आज समाज में फैली बेटा बेटी में भेदभाव की कुरीति को समाप्त करने का संकल्प वास्तव में सभी को लेना चाहिए। बेटियां मां का साक्षात अवतार हैं और प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर देश का नाम रोशन कर रही है। जो भारत के लिए गर्व की बात है। अज्ञानता के कारण समाज में फैली इन कुरीतियों को दूर कर समाज को ऊपर उठना होगा तभी एक सशक्त राष्ट्र निर्माण हो सकता है।

भारतीय योग संस्थान का 56वां स्थापना दिवस मनाया

उत्तरी जिला इकाई हरिद्वार के संयोजन में भारतीय योग संस्थान का 56वां स्थापना दिवस ज्वालपुर स्थित मोती महल में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग शिक्षकों द्वारा साधकों को योग साधना करायी गयी। उत्तरी जिला इकाई के पदाधिकारियों जिले के केंद्रो का विवरण दिया व नियमित योग साधना से होने वाले लाभ के विषय में योग साधकों व आमजन को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान योग साधकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी डा.उदय नारायण पांडे ने कहा कि आज योग की महत्ता को पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। प्राचीन ऋषियों द्वारा प्रतिपादित योग असाध्य रोगों के उपचार में भी पूरी तरह कारगर है। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर स्वास्थ्य व लंबी आयु भी प्राप्त की जा सकती है। पंडित पदम प्रकाश ने कहा कि योग अभ्यास का लाभ आमजन को मिले। इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने पंडित नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल में योग कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री सुखदेव राज सिडाना, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश सिंगले, उत्तरी जिला प्रधान हरीश तनेजा. मुख्य अतिथि डा.उदय नारायण पांडे, पदमप्रकाश शर्मा, डा.प्रवीन रेड्डी, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्र प्रमुख, शिक्षक, योग साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन जय ध्यानी ने किया।

कन्या पूजन करने से प्रसन्न होती है मां दुर्गा: महंत रविपुरी

प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि रामनवमी पर देवी रूपी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। नवरात्र में की जानी वाली मां भगवती की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उक्त उद्गार उन्होंने श्रवणनाथ लाइब्रेरी के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कन्या पूजन कर दक्षिणा व उपहार भेंट किए। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां भगवती की आराधना का पर्व हैं। मनुष्य के शरीर में नौ द्वार हैं और माता के भी नौ स्वरूप हैं। नवरात्र इन नौ द्वारों को शुद्ध करने का पर्व है। चौत्र नवरात्र में शरीर की क्षीण हुई शक्तियों को पुनःप्राप्त करने के लिए माता की आराधना की जाती है। नवरात्र में नौ दिन उपवास कर शरीर में आए विकारों का नाश किया जाता है। मन, वचन और कर्म की शुद्धि के लिए माता की पूजा-अर्चना कर मन को निर्मल किया जाता है। रामनवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व  है। इस दिन मां दुर्गा छोटी कन्याओं के रूप में भक्तों के घरों में आती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि, यश-ऐश्वर्य के साथ खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देती हैं। इस अवसर पर अंकित पुरी, गगन दीप, शशिकांत शर्मा, बाल मुकुंद, पुष्पेंद्र शर्मा, विकास गुप्ता, निशांत अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षित व सुखद चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार:  पुष्कर सिंह धामी-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भूपतवाला स्थित नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया एवं श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह धाम सेवा के धाम के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने प्रदेश वासियों एवं कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न राज्यों से आये लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी के मौके पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है, यह शुभ संयोग और सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा सुनने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। मई में उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आयेंगे।  राज्य सरकार सुरक्षित चार धाम यात्रा को लेकर संकल्पबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए  उच्च स्तरीय बैठक की जा चुकी है। देवभूमि उत्तराखंड “अतिथि देवो भवः”के ध्येय वाक्य को अपनाकर सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए तैयार है, इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है। कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, नकलंक धाम के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी डा.योगेंद्र रावत, संतगण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रेरणादायी है भगवान श्रीराम का आदर्श पूर्ण जीवन:  म.म.पूजानंद सरस्वती

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट पर गंगा पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली कामना की। इस दौरान महामंडलेश्वर पूजा नंद सरस्वती ने सभी को रामनवमी की बधाई देते हुए गरीबों को वस्त्र और सभी श्रद्धालुजनों का भोजन प्रसाद वितरित किया। महामंडलेश्वर पूजा नंद सरस्वती ने कहा कि चैत्र नवरात्र की नवमी को मानवता की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन बेहद प्रेरणादायी है। एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श मित्र के रूप में भगवान श्रीराम ने अपने कर्तव्यों का पालन किया। भगवान श्रीराम का आदर्श पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम अपने जीवनकाल में तमाम कष्ट सहने के बाद भी मर्यादाओं से नहीं डिगे। विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु श्रीराम ने आदर्शो को नहीं त्यागा और मर्यादा का पालन करते हुए जीवन व्यतीत किया। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम भी कहा जाता है। पिता की आज्ञा का पालन करते हुए भगवान श्रीराम ने राजपाट छोड़ने में तनिक भी देर नहीं लगायी और पत्नि सीता, भ्राता लक्ष्मण सहित 14 वर्ष का कष्टपूर्ण वनवास सहर्ष स्वीकार किया। महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित आदर्शो को जीवन में आत्मसात कर आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग करना चाहिए। साथ ही देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करने का संकल्प भी लेना चाहिए।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler