Home Blog Page 548

किसान गोष्ठी आयोजित की

थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक ने किसानों को सरकार की ओर से कृषि उत्पादन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित किसान गोष्ठी में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसमें किसानों को बीज और खाद के लिए किसान सम्मान निधि देने के साथ किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 80 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विगत 65 वर्षों से भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई, जिसके कारण पहाड़ में खेती बिखरी हुई अवस्था में है, खेती सुधार के लिए चकबंदी की आवश्यकता है। कहा बारिश के अभाव में गेहूं, आलू, मटर, मसूर, जौ आदि फसलें पूरी तरह से सूख गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडलध्यक्ष हीरामणि गौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, बलवीर सिंह राणा, पृथ्वी रावत, बॉबी पंवार, बचन सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल, सोबत रावत, श्याम सिंह असवाल, प्रधान कमलेंद्र रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली, मनोज पंवार, मदन नौटियाल, कामराज नेगी, राजेश सजवान, विक्रम रावत आदि लोग मौजूद थे।

भाजपाइयों ने छात्रों को फल वितरित किए

ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय सेमल तप्पड़ टीन शेड बौराड़ी में छात्र-छात्राओं को को फलों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने उनके जीवन पर विचार व्यक्त कर प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, खेम सिंह चौहान, जाखणीधार ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, रामलाल नौटियाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, अबरार अहमद, मंजू चंद, मीना सेमवाल, गोपीराम चमोली, दीपमाला बहुगुणा, दीवान सिंह असगर अली, तौफीक खान, महेश पंवार, गब्बर आदि मौजूद रहे।

डीएम ने दिए अनुपस्थित कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश

सोमवार को डीएम इवा श्रीवास्तव ने विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड-2 और लघु सिंचाई खंड टिहरी के पांच-पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विकास भवन के दो कार्यालयों के पास कूड़ा-करकट पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यालयों को साफ सुथरा रखने के निर्देश भी दिए। मनरेगा सेल, मत्स्य विभाग, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड-2, लघु सिंचाई, सेवायोजन कार्यालय, जिला अर्थ संख्या अधिकारी कार्यालय, पंचस्थानी और युवा कल्याण विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को भी कब्जे में लिया गया।

गढ़वाल विवि में उत्तराखंड में गांधी पर्यटन पथ डाक्यूमेंट्री का विमोचन

एचएनबी गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखंड में गांधी पर्यटन-पथ डॉक्यूमेंट्री का चौरास परिसर में विमोचन किया गया। लगभग 23 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से महात्मा गांधी के द्वारा अलग-अलग समयों में की गई उत्तराखंड यात्रा को खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी से लेकर नैनीताल, अल्मोड़ा, कौसानी और बागेश्वर की यात्राओं को दिखाया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. डीआर पुरोहित ने डॉक्यूमेंट्री निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. सर्वेश उनियाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। डॉक्यूमेंट्री के निर्माण में विशेषज्ञ की भूमिका निभाने वाली प्रो. हिमांशु बौड़ाई ने उत्तराखंड में महात्मा गांधी जी के द्वारा भ्रमण किए गए स्थानों को पर्यटन के नक्शे पर अंकित करने के साथ ही महात्मा गांधी जी के विचारों को भी आत्मसात करने का आह्वान किया। अथितियों का स्वागत करते हुए करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.एसके गुप्ता ने महात्मा गांधी जी के उत्तराखंड प्रवास के विषय में जानकारी दी। डॉ. संजय पांडे तथा लता पांडे द्वारा महात्मा गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन का गढ़वाली में गायन ने दर्शकों का मन मोहा। डाक्यूमेंट्री का निर्देशन सीएस चौहान ने तथा महेश पैन्यूली और हरीश भट्ट ने फोटोग्राफी संयोजन किया है। कार्यक्रम में डीएसडब्लू प्रो. एमएस नेगी, प्रो. एमएम सेमवाल, डॉ. सर्वेश उनियाल,प्रो. आरएस नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पुष्कर सिंह नेगी ने किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गोष्ठी आयोजित की

एसएसजे विवि में लक्ष्मी देवी टम्टा शोध और अध्ययन केंद्र की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा समेत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। ज्योतिबा फुले और लक्ष्मी देवी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम के संरक्षक कुलपित प्रो. भंडारी ने विवि की संरचना और उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस विवि ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। विवि के प्रशासनिक संरचना, व्यवस्थाओं और विकास पक्ष पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। तीनों परिसरों के लिए कई योजनाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुले और लक्ष्मी देवी का समाजसेवा, महिलाओं के लिए योगदान रहा है। अध्ययन केंद्र के माध्यम से सर्टिफिकेट आदि पाठ्यक्रमों के संचालन किया जाएगा। इधर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने विवि की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। संचालन विभाग की वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संगीता पंवार और डॉ. नीलम ने किया।
ये रहे मौजूद-  गोष्ठी में गीता उपाध्याय, संरक्षक प्रो. भीमा मनराल, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. इला साह, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ.संगीता पंवार, डॉ. नीलम, डॉ. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. भाष्कर चौधरी, डॉ. ममता असवाल, डॉ. संदीप पांडे, डॉ. मनोज कुमार आर्या, डॉ. अंकिता, डॉ.ललिता रावल, डॉ. ममता कांडपाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ.देवेंद्र चम्याल, डॉ. बलवंत कुमार आर्या, डॉ. धनी आर्य, डॉ. ललित जोशी, दिनेश पटेल, चंदन लाल टम्टा, पंकज जोशी, दर्शन रावत समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपाइयों ने फल बांटे

भाजपाइयों ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रावि व जूनियर हाईस्कूल गोपालधारा में बच्चों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बच्चों को ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे में जानकारी दी। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री संजय साह, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, गोविंद मटेला, दीपक कपूर, चंदन बहुगुणा, कैलाश कुमार, आदि रहे।

आरटीई के आवेदन जमा करने को उमड़ी अभिभावकों की भीड़

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते व्यवस्था बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आरटीई के तहत आवेदन पत्रों की जांच के लिए 11 अप्रैल अंतिम तिथि थी। इससे पूर्व शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण दो दिनों तक कार्यालय बंद रहा। जिसके चलते अंतिम दिन आवेदन पत्रों की जांच के लिए अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए कर्मचारियों की ओर से सुबह एक घंटे तक कूपन बांटे गए। एक घंटे में ही दो सौ से अधिक अभिभावकों को कूपन देकर अपनी बारी आने पर काउंटर पर आवेदन पत्र जमा करने को कहा गया। बावजूद इसके पूरे दिन कूपन लेने के लिए भी अभिभावकों में मारामारी मची रही। शाम पांच बजे कर्मचारियों की ओर से सभी अभिभावकों के आवेदन पत्र लेक लिए गए, जिनकी जांच मंगलवार को की जाएगी। उधर, उप शिक्षाधिकारी हिमांशु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र में आने वाले प्रत्येक अभिभावक के आवेदन पत्रों को जमा कर लिया गया है। दस्तावेजों की जांच का कार्य मंगलवार को भी जारी रहेगा।

मानव तस्करी से पीड़ित लड़कियों के लिये रेस्क्यू रिट्रीट आयोजित किया

परमार्थ निकेतन में मानव तस्करी से पीड़ित लड़कियों के लिये रेस्क्यू रिट्रीट आयोजित हुआ। इसमें मुम्बई और दिल्ली से आई 50 से अधिक लड़कियों के लिये आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वक्ताओें ने रेस्क्यू की गयी लड़कियों को नारी की महानता के बारे में जागरूक किया। सोमवार को परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि नारी ही नारायणी है। नारियों को अपनी शक्ति को पहचानने और सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि आपने जीवन में जो भी कर्म किये हैं, उसका फल हमें ही भोगना पड़ता है। इसलिये कर्म ऐसे करें, जो हमें दिव्यता की ओर लेकर जाएं। अक्सर युवा भव्यता की ओर आकर्षित होने लगते हैं, परन्तु भव्यता का आकर्षण थोड़ी देर का होता है। दिव्यता और समर्पण सदैव साथ रहते हैं। भारतीय संस्कृति दिव्यता और समर्पण की संस्कृति है और नारी का शरीर देवालय है। अतः उसे अपवित्र नहीं होने देना है। नारी है तो सृष्टि है। नारी जैसी होगी वैसे ही सृष्टि होगी। आप सब इसलिये पवित्र पथ पर आगे बढ़ते रहें। अंतरराष्ट्रीय संगठन जीवा की महासचिव डा. साध्वी भगवती सरस्वती ने शरीर और मन के माध्यम से ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े। क्योंकि शरीर देवालय है तथा भटके हुये मन को साधने का सबसे उत्तम मार्ग है आध्यात्मिक जीवन। रेस्क्यू फाउंडेशन की प्रमुख त्रिवेणी आचार्य ने कहा कि परमार्थ निकेतन में पीड़ित लड़कियों को प्रेम और करुणा के साथ सशक्त बनने का जो संदेश दिया गया, उससे इन लड़कियों का जीवन बदल जाएगा। इस दौरान इन लड़कियों को योग, सिलाई, बैग बनाना, कला और शिल्प, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट आदि की औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस दौरान सभी ने एकजुटता का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हम पंचायती राज को मजबूत करेंगेः महाराज

संसाधनों के लिए 5494.40 लाख की धनराशि के प्रस्तावों की स्वीकृत का किया अनुरोध

देहरादून/नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विशिष्ट सप्ताह के अंतर्गत “सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर हितधारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन” में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करेंगे। सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु हमने अनेक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट नेटवर्क जोड़ने का प्रयास किया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमवार को विशिष्ट सप्ताह के अंतर्गत “सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर हितधारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन” में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में देश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री कपिल मोटेश्वर पाटिल को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महामहिम उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी
का यह कहना सही है “जब ग्राम राज्य होगा तभी रामराज्य होगा” यह वास्तविकता है कि हम बिना गांव को मजबूत की भारत को मजबूत नहीं कर सकते।

श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में भी पंचायतों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगाता कार्य कर रहे हैं। राज्य की कुल 7791 ग्राम पंचायतों में से 5861 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन कार्य कर रहे हैं जबकि 846 ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण हेतु हमें 16920 लाख रुपए आवश्यकता है।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गरीबी एवं सुदृढ़ आजीविका युक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितेषी, गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आधारभूत संरचनाओं में आत्मनिर्भर गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन एवं उन्नत गांव जैसे तमाम विषयों पर चर्चा इस सम्मेलन में होने वाली चर्चा निश्चित रूप से ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

श्री महाराज ने कहा कि देश का प्रत्येक गांव पूर्ण रूप से स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और प्रजातांत्रिक रूप से सशक्त बने यही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की परिकल्पना थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पंचायत निर्वाचन में उम्मीदवारी के लिए हमारी सरकार ने शैक्षिक योग्यता आठवीं और दसवीं पास अनिवार्य करने के साथ-साथ दो जीवित बच्चों से अधिक होने तथा घर पर शौचालय ना होने की स्थिति में चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य की 5486 कंप्यूटर विहीन ग्राम पंचायत में कंप्यूटरीकरण की आवश्यकता है। भारत नेट कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य की 1516 ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से इंटरनेट से जोड़ा जोड़ा जा चुका है। 5486 कंप्यूटरों हेतु हमें 2194.40 लाख की धनराशि की आवश्यकता है। इसी प्रकार 670 न्याय पंचायतों में एक-एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती के लिए 1608 लाख के आवंटन का भी प्रस्ताव दिया गया है। श्री महाराज ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी केंद्रीय ग्राम विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपा है।

सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर हित धारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए पंचायती मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में भगवानपुर ब्लॉक के मुजाहिदपुर, सतीवाला, खालसा गांव में कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रीसाइकलिंग प्लांट का निर्माण किया गया है। इस संयंत्र के संचालित होने से प्रतिदिन 3 टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस से 80 क्यूबिक फुट प्लास्टवुड (दरवाजे की चौखट, फर्नीचर बैंच) तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर गिमिनाज सिंह, मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, एमओएस कपिल मोरेश्वर पाटिल पंचायती राज, भूपेंद्र सिंह चौधरी, पंचायती राज मंत्री, उत्तर प्रदेश, देवेन्द्र सिंह, पंचायती राज मंत्री हरियाणा, के एस ईशवायप्पा मंत्री पंचपति राज, कर्नाटक, के एस पेनियाका रूपन पंचायत राज मंत्री तमिलनाडु सहित बिहार, गुजरात, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मध्य प्रदेश आदि अनेक राज्यों के पंचायती राज मंत्री उपस्थित थे।

उत्तरकाशी में आरएसएस ने नगर क्षेत्र में किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरकाशी ईकाई की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में डुंडा, भटवाड़ी, धौंतरी, बह्मखाल, नगर मुख्यालय और चिन्यालीसौड़ के 500 स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में प्रतिभाग किया। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरकाशी ईकाई की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। जो राजीव महाशय सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ से शुरू होकर भटवाड़ी रोड, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक सहित मुख्य बाजार होते हुए पुन: तिलोथ में संपंन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में हरिद्वार से आये बाल प्रांत प्रमुख मनोज ने मार्गदर्शन दिया। कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए देश पर मंडराने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हर स्वयंसेवक को तैयार रहना होगा। कहा कि हमारे देश की शिक्षा पद्धति देश की श्रेष्ठ पद्धति थी। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, विभाग संघ चालक गुलाब सिंह मेगी, जिला प्रचारक अजय, मोहन तलवाड़, चतर सिंह, पूर्णानंद भट्ट, नथीलाल बंगवाल, मनदेव सिंह रावत, अरविंद रावत, लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, राजवीर रांगड, ज्ञान चन्द रमोला, नीतिश, गीता राम पैन्यूली, कैलाश गौड़, रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, लोकेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler