Home उत्तराखंड ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपाइयों ने फल बांटे

ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपाइयों ने फल बांटे

भाजपाइयों ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रावि व जूनियर हाईस्कूल गोपालधारा में बच्चों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बच्चों को ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे में जानकारी दी। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री संजय साह, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, गोविंद मटेला, दीपक कपूर, चंदन बहुगुणा, कैलाश कुमार, आदि रहे।