Home Blog Page 545

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

काशीपुर। आईपीएल में चेन्नई और बंगलुरु के बीच खेले जा रहे मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ 13जी जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद रोड स्थित बस अड्डे के पास छापा मारा। यहां पुलिस ने दो लोगों को आईपीएल में सट्टे की खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2230 रुपये व सट्टा पर्चियां बरामद की। पूछताछ में आरोपियों अपना नाम अशफाक पुत्र असगर हुसैन निवासी गौसिया मस्जिद अल्ली खां और संदीप अरोरा पुत्र मुरारीलाल अरोरा निवासी शिवराजपुर पट्टी थाना कुंडा बताया। पुलिस ने दोनों का 13जी जुआ एक्ट के तहत चालान किया है।

चोर ने दंत चिकित्सक के पिता पर चाकू से किया हमला

काशीपुर। नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक के पिता को घर में घुसकर चोर ने चाकू मार घायल कर दिया। उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में अपने अधिवक्ता के माध्यम से डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
काशीपुर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेत मेहरोत्रा का रामनगर रोड के पास आवास है। उन्होंने कहा बुधवार की दोपहर में एक चोर चोरी के इरादे से उनके घर में घुस गया। उसने घर का दरवाजा खटखटाया। उनके पिता दरवाजा खोला। चोर चाकू पकड़े खड़ा था। कहा उनके पिता ने मामले को भांप लिया और चोर का विरोध करने लगे। चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच उनकी मां ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए। लेकिन चोर मौका पाकर फरार हो गया। कहा मामले में उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उन्होंने तहरीर पुलिस को सौंपी है। वहीं, कृष्णा हास्पिटल के चिकित्सकों ने डॉक्टर के पिता पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। केस दर्ज कर जल्द हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। कहा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अवैध खनन में जेसीबी सीज

रुद्रपुर। शांतिपुरी में बुधवार को तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने अवैध भंडारण करती एक जेसीबी को सीज कर दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार किच्छा बीसी भंडारी ने शांतिपुरी गोला नदी स्थित खनन पट्टों पर छापेमारी की। उन्होंने शांतिपुरी नंबर तीन स्थित एक खनन पट्टे से अवैध भंडारण कर रही जेसीबी को सीज कर दिया। तहसीलदार भंडारी ने कहा शांतिपुरी में खनन पट्टों की आड़ में लगातार अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थी। छापेमारी के दौरान एक खनन पट्टे पर जेसीबी को अवैध तरीके से भंडारण करते हुए पाया। कहा ओवरलोड निकासी एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत

काशीपुर। खेत में पत्नी और बेटे के साथ गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीण की गुलदार के हमले में मौत हो गई। आक्राशित ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में हंगामा काटते हुए मुआवजे की मांग की। वन विभाग द्वारा चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। देर शाम दाह संस्कार किया गया।
बुधवार तड़के करीब पांचे बजे ग्राम कासमपुर निवासी शीशराम (40) पुत्र फूल सिंह पत्नी आशा देवी और पुत्र योगेश कुमार के साथ गांव के ही संजय चौहान के खेत में गेहूं काटने गया था। इसी बीच घात लगाये गुलदार से शीशराम पर हमला कर दिया और उसको उठाकर दूसरे खेत में ले गया। शीशराम की चीख सुन पत्नी और बेटा शोर मचा कर उस ओर दौड़ पड़े। इधर, शोर सुन अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गये। लोगों को अपनी ओर आता देख गुलदार शीशराम को छोड़कर भाग गया। शीशराम की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल ले गए । जहां ईएमओ डॉ. नरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीशराम की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण भड़क गए। इधर, नशे में धुत वन दरोगा को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। वे वन दरोगा को इमरजेंसी कक्ष में ले गए और मेडिकल कराने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने मृतक के परिवार को ढांढस बधाकर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने रेंजर और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने को कहा। रेंजर ललित कुमार और डीएफओ ने जसपुर पहुंचकर मौका मुआयना किया और मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये फौरी तौर पर मुआवजा देने की घोषणा कर 1.20 लाख रुपये का चेक मृतक के पुत्र को दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। यहां ग्राम प्रधान पति मदन सैनी, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत रहे।
इनका कहना है
मृतक के गले पर तेंदुए के दांतों के निशान नहीं थे। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मृतक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
-डॉ. नरेश, ईएमओ, स्वास्थ्य केंद्र जसपुर।
वर्ल्ड वाइड फॉर नेचर फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक आश्रित को चार लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत कराया जाएगा। 2.80 लाख रुपए की धनराशि का चेक पोस्टमार्टम के बाद दिया जाएगा।
-बलवंत शाही डीएफओ, रामनगर
ग्रामीण शीशराम की मौत प्रथम दृष्टया गुलदार के हमले से होनाा मानी जा रही है। शेष जानकारी पीएम रिपोर्ट से मिल पाएगी।
-ललित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर

एडीजी संजय गुंज्याल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त

देहरादून। एडीजी संजय गुंज्याल को बुधवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस मुख्यालय में भव्य विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने एडीजी गुंज्याल के कार्यों की सराहना की। उन्होनें भी सभी का आभार जताया। डीजीपी अशोक कुमार ने संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान एडीजी अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, आईजी एपी अंशुमान, पुष्पक ज्योति,अजय रौतेला और विमला गुंज्याल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने लिया दून विहार में निर्माण कार्यों का जायजा

देहरादून। एसडीएम सदर मनीष कुमार ने बुधवार को नगर निगम और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दून विहार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास के नाम पर बिना नक्शे पास करवाए चल रहे अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि जहां भी अतिक्रमण चिन्हित किया गया है। वहां कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एमडीडीए से संयुक्त सचिव रजा अब्बास, दून विहार जाखन सीनियर सिटीजन सोसायटी से पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, भूपेंद्र कठैत, योगेश धाकड़, सत्येंद्र नाथ, चुन्नीलाल आदि मौजूद थे।

उत्‍तराखंड में कोरोना के चार नए केस

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही है।
प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 61 सक्रिय मामले हैं। हरिद्वार में सबसे अधिक 35 व देहरादून में 14 सक्रिय मामले हैं। जबकि सात जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
लैब से मिली 2049 सैंपल की जांच रिपोर्ट:  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 2049 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2045 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में तीन और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
1615 सैंपल कोरोना जांच को भेजे:  11 जिलों हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1615 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

मुख्य सचिव ने ली  रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड़ के संबंध में अधिकारियों की बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष फीजीबिलिटी स्टडी का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी में एलिवेटेड रोड को 6 लेन बनाए जाने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के दोनों किनारों पर भी वाहन चलाने योग्य सड़कों के निर्माण की संभावनाओं को भी तलाशा जाए, जिससे नदियों के आसपास की बस्तियों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
ज्ञानतव्य हो कि पूर्व में मुख्य सचिव ने रिस्पना और बिंदाल नदियों में एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए फीजिबिलिटी सर्वे किए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में विधानसभा के पास रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल नदी पर हरिद्वार बायपास से मैक्स अस्पताल के पास तक एलिवेटेड सड़क का फीजिबिलिटी सर्वे किया गया।

आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज

हरिद्वार। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। जब भारत से आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में फैलेगा और सकारात्मक परिवर्तन होगा, तभी युग परिवर्तन संभव है।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन बुद्धवार को विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में जब महाभारत का युद्ध होने वाला था। तब अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से करते हैं कि मेरा रथ दोनों सेनाओं के मध्य में ले चलो, मैं देखना चाहता हूं कि कौन-कौन योद्धा यहां लड़ने आया है। जब अर्जुन रथ से उतरकर अवलोकन करते हैं तो कहते हैं कि हे कृष्ण, यह जो मेरे भाई कौरव हैं, गुरुजन हैं, मित्र-रिश्तेदार हैं, मैं इनको मार कर पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता हूं, मैं भीख मांग कर जीवन का निर्वाह कर लूंगा लेकिन उनके विरूद्ध युद्ध नहीं करूंगा। वह युद्ध के मैदान में कायरता को प्राप्त हो जाते हैं। तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें आत्मा का क्रियात्मक उपदेश देते हुए कर्तव्यों का बोध करवाते हैं और उन्हें अपने विश्वरूप का दर्शन कराते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का विराट रुप देखकर तब अर्जुन कर्तव्य परायण होकर युद्ध करते हैं, फिर उनको विजय प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि जब साधक अपने सद्गुरु से आत्मा का क्रियात्मक ज्ञान लेकर साधना करता हैं तो उसके समस्त विकार, संसय नष्ट हो जाते हैं तथा उसमें सकारात्मक परिवर्तन होता है।

सद्भावना सम्मेलन में देश-विदेश से आये लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि देश में बढ़ रही सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि कोविड-19 की त्रासदी में भारत ने कम समय में ही वैक्सीन तैयार करके देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन की डोज लगाई, साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजकर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 का प्रभाव कम जरूर हुआ है, लेकिन सावधानी और सतर्कता अभी भी जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार सेना में जो बंदूक चलाने वाला व्यक्ति होता है उसका यही लक्ष्य होता है कि मेरा निशाना सही जगह पर ही लगे, ऐसे ही हमारा लक्ष्य परमपिता-परमात्मा हैं, उसमें हमारा मन लगना चाहिए। हमें अज्ञानी नहीं बल्कि आत्मज्ञानी बनना है। ज्ञानमय कर्म जीवन में करते रहना है। आत्मज्ञानी व्यक्ति तभी बनता है जब वह सत्संग कार्यक्रम में आकर सत्संग को ध्यान से सुनता है।
अंत में राष्ट्र संत श्री महाराज ने कहा कि हमारे मन के अंदर गुरु महाराज के प्रति सच्चा प्रेम और सेवा भाव होना चाहिए। इसी में भक्तों का कल्याण है ।
कार्यक्रम से पूर्व पूज्य माता अमृता रावत, विभु जी महाराज व अन्य विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में संत महात्माओं व बाईगणों ने भी गीता, रामायण पर सारगर्भित विचार रखें। मुंबई से आयी कबीर कैफे पार्टी ने अपने भजनों द्वारा श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन महात्मा हरीसंतोषानंद जी ने किया।

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

पौड़ी। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस अफसरों को अपने क्षेत्र में यातायात नियमों की सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक दिन बैठक करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा की बैठक में एसएसपी ने आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जिले की टूरिस्ट पुलिस चौकी व संबंधित थाने सभी पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करे। उन्होंने सभी पर्यटकों की सहायता के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी ने सभी पुलिस जवानों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, अपना टर्न आउट उच्चकोटि का रखने, अपने काम में पारदर्शिता रखने को कहा। कहा कि वांछित, इनामी, मफरुर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। एसएसपी ने महिला संबंधी अपराधों, 112, साइबर अपराधों से संबंधित प्राप्त शिकायतों, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित की समस्या हल करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी मनीषा जोशी, संचार अनूप काला, सीओ कोटद्वार गणेश लाल कोहली, श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, पौड़ी प्रेमलाल टम्टा आदि शामिल थे।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler