Home Blog Page 53

भारत और नेपाल के बीच बेटी- रोटी के संबंध और संस्कृति को संरक्षित कर रहा हैं गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव- कमल थापा

Gorkha Dashain-Diwali Festival is preserving the daughter-bread relationship and culture between India and Nepal - Kamal Thapa
Gorkha Dashain-Diwali Festival is preserving the daughter-bread relationship and culture between India and Nepal - Kamal Thapa

पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सांस्कृतिक संध्या की शोभा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 में शनिवार की सांस्कृतिक संध्या ने किया सभी को मदहोश और बनाया दीवाना, कॉमेडी ने भी गुदगुदाया

जहां गोरखाली समुदाय के गीतों की रही धूम, तो वहीं भावुक प्रस्तुतियों ने भी दिखाया दमखम

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बाल कलाकारों द्वारा गुरू वन्दना कत्थक नृत्य से हुई

देहरादून-01 नवम्बर 2025 I गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 में आज शनिवार की सांस्कृतिक संध्या ने जहां आकर्षक एवं भव्य प्रस्तुतियों से सभी को दीवाना और मदहोश बनाए रखा, वहीं अनेक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक भी बनाया I सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बाल कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति गुरु वन्दना कत्थक नृत्य से हुई, जिसे बख़ूबी सराहा गया I सिंधुली महिला कलाकारों की बेहतरीन आराधना प्रस्तुति ने भी अपने पारंपरिक ढोल दमाऊ, ढोलक, थाली आदि के साथ आकर्षक व भव्य नृत्य कर सभी का मन मोह लिया I महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में लगे इस भव्य मेले की रौनक देखते ही बन रही है I हज़ारों की संख्या में दूर दराज से भी लोग मेले का आनन्द लेने के लिए यहां आज भी उमड़े नज़र आए I गोरखा समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा,आकर्षक परिधान और उसकी पारंपरिक भव्यता के साथ मेले में उत्साह और उमंग के बीच शाही मेहमानों में भी भारी उत्साह दिखाई दिया I मेले में कलाकारों द्वारा कॉमेडी को प्रस्तुत कर दर्शकों में गुदगुदी की गई, जिससे मेले की महफ़िल में उमड़ा उत्साह परवान पर चढ़ा रहा I मेले की शानदार प्रस्तुतियों में गोरखाली भाषा में हुई प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने जहां समाज में फैली कुरीतियों को दर्शाकर उनका विरोध करने का संकल्प लिया, तो वहीं अच्छाइयों को अपनाने पर भी फोकस किया I

पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सांस्कृतिक संध्या की शोभा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया I इस अवसर पर गोरखाली पुरुष कलाकारों ने खुखरायन प्रस्तुति देते हुए अपनी सेना के शौर्य को पूरे जोश के साथ मंच पर दर्शाया और देश के प्रति जोश, उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया I

 

गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में आज सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मुख्य रूप से कलाकारों द्वारा खुकरी डांस पेश किया गया, इस पारंपरिक और ऊर्जावान नृत्य के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से कौड़ा डांस प्रस्तुत किया गया, इस प्रस्तुति कलाकारों की टीम में अनुष्का, निशा और अन्य प्रतिभागी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी अद्भुत नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा लाइव नेपाली बैंड सोनाली राय द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें ‘माया बैनी’ गीत शामिल रहे, जो प्रसिद्ध कलाकार जुबिन दाई को समर्पित था, इस बैंड की अजब प्रस्तुति ने चार चाँद लगा दिए। शानदार और शाही बन चुके इस मेला कार्यक्रम में गीतों की आकर्षक श्रृंखला में सागरिका देवां और उनके ग्रुप ने मनमोहक तमांग सेलो गीत–संगजियु की प्रस्तुति नाचो नाचो लगाउ….. देकर सभी का हृदय जीत लिया। यह गीत अपनी मधुर धुन और पारंपरिक रंगों से सभी के दिलों को छू गया।

इन आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव में विभिन्न स्टॉल्स भी लगाए गए हैं, जिनमें पारंपरिक व्यंजन, मनोरंजन के खेल और झूले शामिल हैं। यह महोत्सव गोरखा समुदाय की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है।

वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच बेटी और रोटी का संबंध है और यह उत्सव इसी संबंध को जागृत करता है और यह मेल अपनी संस्कृति को बचाने के लिए एक संघर्ष है । इस महोत्सव में सभी गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं नेपाल के पारंपरिक भोजन एवं परिधान से परिचित हो रहे हैं और संस्कृति का आनंद भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा इस मेले का समापन रविवार रात को होगा इसलिए सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आखिरी क्षण का आनंद लें।

पर्वतारोही कैप्टन प्रवीन थापा व शिक्षा तथा इंडस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ओलम्पस स्कूल के चेयरमैन व फिल्म निदेशक कुणाल शमशेर मल्ला को गोरखा एचीवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया I

आज शनिवार को मेला कार्यक्रम में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरुंग, सदस्य पूरन बहादुर थापा, यामु राना, सोना शाही, ज्योति राना , बबिता गुरुंग ,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव

The Chief Minister described the Silver Jubilee celebrations as a celebration of public participation.
The Chief Minister described the Silver Jubilee celebrations as a celebration of public participation.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष 2050 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले जवानों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव समारोह के अंतर्गत 03 और 04 नवम्बर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 03 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा तथा बीते 25 वर्षों के अनुभवों पर चर्चा की जाएगी। 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रजतोत्सव समारोह का केंद्रबिंदु संस्कृति, पर्यटन, युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्य आंदोलनकारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। प्रत्येक नागरिक और जनपद को इस उत्सव से जोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के लिए खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में राज्य सरकार द्वारा अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। साथ ही भूमि कानून, धर्मांतरण विरोधी, नकल विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जबकि सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए और एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य का बजट पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तुत किया गया है। स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 58 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं, मातृ मृत्यु अनुपात में उल्लेखनीय कमी आई है, लखपति दीदी योजना से 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के पुनरोद्धार के लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत कार्य प्रगति पर हैं। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी परियोजनाएं राज्य के विकास को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना जैसी पहलें संचालित कर रही  है।

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

Chief Minister Dhami reached among the disaster-affected families of Rudraprayag on the folk festival Igas.
Chief Minister Dhami reached among the disaster-affected families of Rudraprayag on the folk festival Igas.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की तथा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी पीड़ित को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ग्राम भौंर में आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके अनुभवों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत सहायता प्रदान की जाए और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, तथा संचार व्यवस्था से जुड़ी सभी क्षतिग्रस्त संरचनाओं का त्वरित पुनर्निर्माण किया गया है ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया और उनके साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, और इसी कारण सरकार ने आपदा प्रबंधन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता एवं संवेदनशीलता बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित इस क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शीघ्र ही इस ग्राम तक मोटर सड़क निर्माण करने, जिससे क्षेत्र में दोपहिया वाहन की आवाजाही हो सके इस हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छेनागाड़ में आपदा के दौरान जिन लोगों ने अपने आवास खोए है उनके विस्थापन करने की योजना बनाने हेतु निर्देश दिए तथा जिन लोगों के वाहन आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए है उनको भी मुआवजा देने की बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कठिन समय में धैर्य बनाए रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, तहसील प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने लिया रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा  

Chief Secretary reviews preparations for the main event to be held during the Silver Jubilee celebrations

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें।
मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल  ने  किया “माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकोनॉमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का विमोचन

Governor releases book “Mountains of Labour, Currents of Change – Women's Livelihood and Economic Transitions in the Himalayan Region and Uttarakhand”
Governor releases book “Mountains of Labour, Currents of Change – Women's Livelihood and Economic Transitions in the Himalayan Region and Uttarakhand”

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में “माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकोनॉमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का विमोचन किया। भारतीय हिमालयी क्षेत्र में महिलाओं की आजीविका और आर्थिक परिवर्तन पर आधारित यह पुस्तक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. राजेन्द्र पी. ममगाईं एवं सुश्री श्रुति ढौंडियाल द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।
“वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” पर आधारित यह शोधकृति उत्तराखण्ड के छह जिलों के 900 परिवारों पर किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। अध्ययन में मात्रात्मक आँकड़ों के साथ-साथ साक्षात्कारों, समूह चर्चाओं और क्षेत्रीय अवलोकन से प्राप्त जानकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।
पुस्तक के विमोचन अवसर पर राज्यपाल ने लेखकों और दून विश्वविद्यालय की शोध टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अध्ययन “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” पहल की भावना को साकार करता है, जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड की स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित प्रभावी और व्यावहारिक शोध को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल महिला सशक्तीकरण को नई दिशा प्रदान करेगी, बल्कि नीति-निर्माण के क्षेत्र में भी उपयोगी साबित होगी।
राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण ही विकास की वास्तविक आधारशिला है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह अनिवार्य है कि महिलाएं सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की अग्रदूत बनें। इस अवसर पर अपर सचिव रीना जोशी, दून विश्वविद्यालय की प्रो. स्वाति बिष्ट, रजिस्ट्रार दुर्गेश डिमरी, विवेक ममगाईं उपस्थित रहे।

राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया

Foundation Day of various States and Union Territories celebrated at Raj Bhavan
Foundation Day of various States and Union Territories celebrated at Raj Bhavan

देहरादून। राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान इन राज्यों के उत्तराखण्ड में निवास कर रहे लोगों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया उनमें आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु़, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के स्थापना दिवसों को मनाए जाने की इस पहल से सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ विचारधारा से प्रेरित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ाता है।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ ही हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या, सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध गुरुप्रताप सिंह, एसजीआरआर विश्वविद्यालय की प्रो. अनुजा रोहिल्ला सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी, छात्र-छात्राएं और राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi inspected the construction work of Sainyadham.
Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi inspected the construction work of Sainyadham.

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम के कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी ने अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए सैन्य धाम के लोकार्पण से पूर्व कि सभी आवश्यक कार्य तथा तैयारियां पूर्ण करने के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे के दौरान सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह धाम सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है और शीघ्र ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में विभिन्न सैन्य स्मारकों का अध्ययन करने के बाद इसे सबसे भव्य और अद्वितीय रूप में विकसित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत की सेना में बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह की पूजा की जाती है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर शहीदों की गाथाएं और पराक्रम प्रदर्शित किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि लोकार्पण के बाद जिस प्रकार लोग चारधाम यात्रा के लिए आते हैं, उसी प्रकार लोग हमारे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने और उनकी वीरता जानने के लिए सैन्यधाम अवश्य आएंगे।
इस अवसर पर अपर सचिव श्याम सिंह, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देहरादून में होगा भारत के सबसे बड़े कॉमेडी फ़ेस्टिवल का आयोजन

India's biggest comedy festival to be held in Dehradun
India's biggest comedy festival to be held in Dehradun

देहरादून- 01 नवंबर 2025 – भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार अपनी हास्य-व्यंग और विनोदपूर्ण आतिशबाजी से देहरादून को रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 3 दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी के लाइव शो होंगे।

यह पहली बार है जब बेहद लोकप्रिय ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम एक ही फ़ेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अपनी अद्भुत नक़ल के साथ कॉमेडी प्रेमियों के बीच अपनी ख़ास जगह बनाई है। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने ‘धरम-सनी’ एक्ट्स से हमेशा दर्शकों को हँसा हँसाकर लोटपोट कर देते हैं। ज़ाकिर खान ने हाल ही में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में शो करने वाले पहले हिंदी कलाकार बनकर इतिहास रचा है, और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में संभवतः उनके सबसे ज़्यादा प्रशंसक हैं। गोपाल दत्त एक मंझे हुए अभिनेता हैं, जिनका म्यूज़िकल कॉमेडी शो बेहद लोकप्रिय है। जुड़वाँ बहनें चिंकी मिंकी जिस तरह से एक साथ बोलती हैं, वह अपने आप में अनोखा है, जबकि राजीव ठाकुर अपने हास्यपूर्ण वन-लाइनर्स के लिए मशहूर हैं। पारितोष त्रिपाठी टेलीविज़न कार्यक्रमों में अपनी मज़ेदार हरकतों के लिए जाने जाते हैं और हास्य कविताएँ भी सुनाते हैं।

डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, और इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं जैसे सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थापलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को सम्मानित भी करेंगे।

डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट को भरत कुकरेती द्वारा रचा और क्यूरेट किया गया है, जो ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे सबसे लोकप्रिय टेलीविज़न कार्यक्रमों के लेखक-निर्देशक रहे हैं।

कांग्रेस ने  इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Congress resolved to follow the path shown by Indira Gandhi and Sardar Patel.
Congress resolved to follow the path shown by Indira Gandhi and Sardar Patel.

पिथौरागढ़।  पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी की। कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर देश की ताकत का लोहा मनवाया। वहीं देश के गृह मंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि दोनों नेताओं की उपलब्धियों को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर दीपक लुंठी, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, गीता परेरा, भूपेष नगरकोटी, राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, कोमल शाही, हरीश कुमार, जीवन मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

डीएम ने की अपनी कोर टीम संग रजत जयंती समारोह  की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक

DM held a meeting with his core team regarding the preparations and arrangements for the Silver Jubilee celebrations.
DM held a meeting with his core team regarding the preparations and arrangements for the Silver Jubilee celebrations.

– राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति है प्रस्तावित
देहरादून।  राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी सविन बंसल ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर  मजिस्ट्रेट  प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी  उपस्थित रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler