Home Blog Page 22

मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत: डॉ धन सिंह रावत

The MahaYuti alliance will achieve a resounding victory in the Mumbai Municipal Corporation elections Dr. Dhan Singh Rawat
The MahaYuti alliance will achieve a resounding victory in the Mumbai Municipal Corporation elections Dr. Dhan Singh Rawat

पार्टी प्रत्यशियों के लिये मांगे वोट, घर-घर किया जनसम्पर्क

मुंबई/ देहरादून, 12 जनवरी 2026

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज मुम्बई में महानगर पालिका चुनाव में महायुति एवं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान डॉ रावत ने आम लोगों से आगामी 15 जनवरी को महायुति के पक्ष में मतदान कर मुंबई महानगरपालिका में महायुति को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। डॉ रावत ने वार्ड 71 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता राजेश मेहता, वार्ड 160 में किरण (भाऊ) लांडगे, वार्ड 3 में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश दरेकर, वार्ड 23 में शिवकुमार झा, तथा वार्ड 27 में भाजपा प्रत्याशी नीलम सुनील के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता को विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना अमूल्य वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में केंद्र–राज्य व स्थानीय निकाय के समन्वय से ट्रिपल इंजन सरकार मुम्बई का चहुमुंखी विकास करेगी।

वार्ड 18 में महायुति की उम्मीदवार संध्या विपुल दोशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में डॉ रावत ने लोगों से से महायुति को मजबूत समर्थन देने की अपील की गई। जनसभाओं में महायुति के प्रति जनविश्वास को देखते हुये डॉ रावत ने कहा कि महानगर पालिका चुनाव में महायुती को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

डॉ रावत ने मुंबई में हिमालय पर्वतीय संघ द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और संस्कार सुदृढ़ होते हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से आह्वान किया कि वह महानगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनायें।

युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन:डॉ. धन सिंह रावत

The hackathon will encourage young people to adopt a healthy and balanced diet Dr. Dhan Singh Rawat
The hackathon will encourage young people to adopt a healthy and balanced diet Dr. Dhan Singh Rawat

राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का शुभारम्भ

कहा, हैकाथॉन में सुरक्षित आहार के नवाचारी आइडिया देंगे युवा

देहरादून/मुम्बई, 12 जनवरी 2025
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुरक्षित, स्वस्थ एवं टिकाऊ खान-पान प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026’ का शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने मुंबई से वेबिनार के माध्यम से हैकाथॉन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा सुरक्षित एवं संतुलित आहार को लेकर अपने-अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे। हैकाथॉन के शुभारंभ के साथ ही प्रतिभागियों के लिए एप्लीकेशन विंडो भी खोल दी गई है।

वेबिनार को सम्बोधित करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘फिट इंडिया’ और ‘ईट राइट इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में नूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के सहयोग से प्रदेश सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘ईट राइट यूथ हैकाथॉन’ का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं पोषण जैसे ज्वलंत विषयों पर हैकाथॉन आयोजित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। यह राज्यव्यापी नवाचार आधारित प्रतियोगिता युवाओं को सुरक्षित भोजन, पोषण, फूड वेस्टेज, पारंपरिक एवं टिकाऊ कृषि से जुड़ी चुनौतियों पर नवाचारी एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में राज्य की सर्वश्रेष्ठ 5 टीमों का चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालाओ, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं से इस महत्त्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने संस्थान स्तर पर योग्य छात्र टीमों के चयन तथा उन्हें हैकाथॉन के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। प्रो. उनियाल ने बताया की प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 टीमों को क्रमशः 1.5 लाख, 1 लाख, 75 हजार तथा 50-50 हजार (दो पुरस्कार) की नकद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

एफडीए, उत्तराखंड के उपायुक्त गणेश कंडवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ईंट राइट कैंपस, ईंट राइट स्कूल, ईट राइट स्टेशन तथा फोस्टैक प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम निरंतर संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक होने का अह्वान किया।
वेबीनार में अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन गेन इंडिया की कन्ट्री डायरेक्टर डॉ. भुवनेश्वरी बालसुब्रमण्यम ने भारत में चलाये जा रहे कार्यक्रमों, विशेष कर उत्तराखंड में संचालित फूड फॉर्टफकैशन के बारे में विस्तार से बताया। जबकि न्यूट्रिशन कनेक्ट की ग्लोबल प्रोजेक्ट मैनेजर देवजानी समांतरी ने भारत सहित अन्य देशों में संचालित नवाचारी प्रतियोगिताओं के अनुभव साझा किये। इस अवसर पर गेन इंडिया की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजेता सिंघारी एवं सीनियर कन्सल्टेंट जे.सी. पाण्डे ने हैकाथॉन में भाग लेने की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वेबिनार में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी.एन. खाली, संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल, तथा एफडीए के उप आयुक्त श्री गणेश कंडवाल उपस्थित रहे, साथ ही राज्य के 300 से अधिक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं तकनीकी संस्थानों के कुलसचिव, निदेशक, प्राचार्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा तथा डॉ० ए एन अमोली को विशेष सम्मान

Blood donation champions Dr. Anil Verma and Dr. A.N. Amoli were given special honors.
Blood donation champions Dr. Anil Verma and Dr. A.N. Amoli were given special honors.
भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि एनएसएस युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने का मंच है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम इस प्रकार संयोजित किये गये है जिनसे न केवल छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व निखरता है वहीं सामाजिक विकास को अतिरिक्त बल मिलता है।
         श्रीमती जोशी डीएवी इंटर कॉलेज के कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण विश्राम गृह में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र -छात्राओं, अभिभावकों , अध्यापकों व अतिथियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं , किंतु आप” का उद्देश्य ही यह है कि “स्वार्थ नहीं बल्कि परोपकार” सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है। हमें अधिकार से पहले दायित्व का बोध होना चाहिए तभी हम श्रेष्ठ नागरिक माने जाएंगे।
       विशिष्ट अतिथि यूथ रेडक्रास सोसायटी के चीफ़ मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा ने कहा कि हम राष्ट्र से बहुत कुछ लेते हैं ,अतः हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उसका कुछ अंश हम समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र को अवश्य लौटाएं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शिविर में दिया गया आपदा प्रबंधन, अग्नि शमन, इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू तथा प्राथमिक चिकित्सा (सीपीआर) आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा सहित छात्र -छात्राओं द्वारा पूर्ण अनुशासन में रूचि पूर्वक ग्रहण किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज एल्यूमनाई एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ० अनिल वर्मा ने प्रदेश के कर्मठ व लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी द्वारा  एनएसएस शिविर हेतु बहुत ही सुन्दर और सुव्यवस्थित सैनिक विश्राम गृह उपलब्ध करवाने की सराहना करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
      ‌‌विशिष्ट अतिथि डॉ० ए एन अमोली ने कहा कि शिविर युवाओं में नेतृत्व विकास और मिलजुल कर रहना सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों  द्वारा पूछे गए ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व फूड हैबिट आदि स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिये।
       कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० ए के श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने शिविर में प्रतिदिन निरीक्षण करने पर पाया कि छात्र-छात्राओं में अनुशासन , आत्मविश्वास तथा टीम वर्क जैसे गुणों की वृद्धि हुई है। इससे साबित होता है कि शिविर संयोजिका डॉ० बबीता सहोत्रा का यह
    टीम लीडर प्रियंका पाल ने शिविर में सम्पन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
       इस अवसर पर  कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा के निर्देशन तथा आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर डॉ० अनिल वर्मा के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा आपदा के दौरान सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत् इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू का बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया गया।
    पुरस्कार वितरण में सुचारू शिविर संचालन हेतु कैंप कमांडर कार्तिक बिष्ट व अलीशा , बेस्ट कैडेटों  का अवार्ड अंजलि एवं संजना, रिपोर्ट रीडर प्रियंका पाल, कार्यक्रम संचालक जैनब को सम्मानित किया गया
  पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेतु गिरीश, द्वितीय स्थान बलवंत,तृतीय स्थान भावेश तथा सांत्वना पुरस्कार हेतु नितिन गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।
       मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी , डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० ए के श्रीवास्तव तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा ने विशेष सम्मान के तहत्  शिविर आपदा प्रबंधन का कुशल प्रशिक्षण प्रदान करने व रक्तदान प्रेरणा हेतु यूथ रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को  एवं ‌स्वच्छता, नशामुक्ति व निरोगी जीवन हेतु हैल्थ एंड हाईजीन पर सराहनीय व्याख्यान देने हेतु डॉ० ए एन अमोली को “विशेष एनएसएस सम्मान” से नवाजा।
         सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषभ, सिद्धार्थ व आरव द्वारा मधुर स्वर में गाये स्वागत गीत से हुआ ‌तत्पश्चात देशभक्ति के गीत “ओ मेरे, देश मेरे” में अंजली, संजना, शिवानी व अंशिका ने खूब तालियां बटोरीं। आकाश यादव व अंशिका ने जौनसारी नृत्य प्रस्तुत करके समां बांध दिया। आशीष तोमर गिरीश, अंशुल,तारण,नीलम सुहाना, मेघा व मुस्कान ने गजब का कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
       इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ०सचिन श्रीवास्तव,पूर्व उपप्रधानाचार्य एस के सिंह, डॉ०रमेश चंद्र सचान, प्रवक्ता शकुंतला सिंह‌,एन सी सी नेवल विंग अधिकारी सुधीर पोखरियाल, शैलेन्द्र मौर्य , श्रीमती दामिनी राणा , मीना सिंह व श्रीमती कुसुम मल्होत्रा सहित अनेक  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
       धन्यवाद ज्ञापन  राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा ने किया।

14 जनवरी को होगा नई दिल्ली में राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

The grand National Uttarayani Festival 2026 will be held in New Delhi on January 14th.
The grand National Uttarayani Festival 2026 will be held in New Delhi on January 14th.

दिल्ली में वर्ष 2005 से निरंतर पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा उत्तरायणी अभियान इस वर्ष एक ऐतिहासिक रूप में राजधानी के हृदय स्थल कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा।
पर्वतीय लोकविकास समिति के आयोजन में सुखी परिवार फाउंडेशन एवं विभिन्न प्रवासी पर्वतीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव इस बार केवल एक सांस्कृतिक उत्सव न होकर राष्ट्र की संस्कृति, धर्मरक्षा, पर्यावरण शुचिता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त पर्व बनेगा। संतों के सान्निध्य में आयोजित यह महोत्सव उत्तरायणी सामूहिक संकल्प का प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा।
पर्वतीय लोकविकास समिति के परामर्शदाता एवं राष्ट्रीय उत्तरायणी स्वागत समिति के अध्यक्ष, सीए राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली में होने वाले अन्य आयोजनों से अलग और विशिष्ट होगा। एक ओर जहाँ देवभूमि उत्तराखंड के गौरव की गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी ओर देश के निर्माण और विकास में उत्तराखंडियों के ऐतिहासिक योगदान पर भी गंभीर और ठोस चर्चा की जाएगी।
उत्तरायणी अभियान के संयोजक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 के प्रमुख आकर्षण इस प्रकार होंगे—
विशेष उत्सव ग्रुप के कलाकारों द्वारा, प्रो. राकेश भट्ट के निर्देशन में पौराणिक “पांडव कथा – चक्रव्यूह” का भव्य मंचन.!
सृष्टि रक्षा एवं समरसता महायज्ञ
छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता..!
पारंपरिक माँ भगवती नन्दा डोली जात्रा.!
*मातृशक्ति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुति
उत्तराखंड एवं देश के प्रमुख व्यक्तित्वों को सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु राष्ट्र गौरव, दिल्ली गौरव, हिमालय गौरव एवं उत्तरायणी अभियान सम्मान प्रदान किए जाएंगे.,!*
.इसके अतिरिक्त, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा तथा हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जैसे शताब्दी व्यक्तित्वों के राष्ट्र एवं हिमालय के लिए योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी
कार्यक्रम में उत्तराखंड की मातृशक्तियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी
यह भव्य आयोजन दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों को अनुमान है कि 5,000 से 10,000 की संख्या में लोग इस राष्ट्रीय महोत्सव में सहभागिता करेंगे। प्रेस नोट

108 इमरजेंसी सेवा में बढ़ेगा एम्बुलेंस का बेड़ा: डॉ धन सिंह रावत

The fleet of ambulances in the 108 emergency service will be increased Dr. Dhan Singh Rawat
The fleet of ambulances in the 108 emergency service will be increased Dr. Dhan Singh Rawat

रिस्पॉन्स टाइम हुआ कम, जनपदों में बैकअप में रहेगी एम्बुलेंस

स्वास्थ्य विभाग में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप सृजित होंगे तकनीकी संवर्ग के पद

देहरादून, 10 जनवरी 2026
सूबे में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। इसके लिये आपातकालीन सेवा में नई व आधुनिक एम्बुलेंस को शामिल कर इसके बेड़े में वृद्धि की जायेगी, साथ ही अनुभवी कार्मिकों की और नियुक्ति की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस का पहाड़ व मैदानी क्षेत्रों में रिस्पॉन्स टाइम भी कम कर दिया है ताकि आम लोगों को समय पर एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही विभागन्तर्गत तकनीकी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और प्रभावी व जवाबदेह बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, ऐसे में इस सेवा को सुदृढ़ कर आम लोगों के लिये सुलभ बनाना है। डॉ रावत ने एम्बुलेंस सेवा की नई निविदा को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन्हें एम्बुलेंस के बेड़े में आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस को शामिल करने के निर्देश दिये। मरीजों की परेशानियों को देखते हुये उन्होंने एम्बुलेंस सेवा के कॉल सेंटर में कार्मिकों की और नियुक्ति करने को भी अधिकारियों को कहा। इसके साथ ही डॉ रावत ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस की जवाबदेही तय कर रिस्पॉन्स टाइम काम से कम करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम 13 मिनट जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह समय 18 मिनट तय किया जायेगा। उन्होंने जरूरतमंदों को समय पर एम्बुलेंस सेवा सुलभ हो सके। डॉ रावत ने प्रत्येक जनपद में तीन-तीन एम्बुलेंस को रिजर्व में रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। ताकि बैकअप में रखी एम्बुलेंस आपात स्थिति में काम आ सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्बुलेंस अब मरीजों को सीधे उसी अस्पताल में पहुंचाएगी जहां पर सम्बंधित बीमारी के उपचार हेतु चिकित्सक उपलब्ध होगा। इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा बैठक में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियनों, ईसीजी टेक्नीशियनों व ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों का पुनर्गठन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इसके अलावा सभी चिकित्सा इकाइयों एवं विभागीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, अवकाश के दौरान चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को विभागीय अधिकारियों निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर सचिव वित्त व कार्मिक , स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ शिखा जंगपांगी, संयुक्त निदेशक डॉ अजीत मोहन जौहरी, डॉ तुहिन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

एडिफ़ाई स्कूल के छात्रों ने चोपता में रोमांचक विंटर ट्रेक संपन्न किया।

Students from Edify School successfully completed an exciting winter trek in Chopta.
Students from Edify School successfully completed an exciting winter trek in Chopta.

पर्यावरण बचाओ एवं स्वस्थ जीवन अपनाओ का छात्रों ने दिया संदेश।

देहरादून – 10 जनवरी 2026: एडिफ़ाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने सर्दियों की छुट्टी में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का सामना करते हुए उत्तराखंड के चोपता में पहाड़ियों की चोटी पर चढ़ाई की। छात्रों का विंटर ट्रैक शुक्रवार को संपन्न हुआ एवं आज शनिवार को उनकी वापसी देहरादून हुई। उत्साही छात्रों का एक ग्रुप, अपने स्पोर्ट्स टीचर और फैकल्टी मेंबर्स के साथ, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का सामना करते हुए कई पहाड़ों की चोटीयों पर चढ़ाई की। छात्रों ने इन चोटियों पर पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया एवं प्लास्टिक के बोतल एवं अन्य कूड़ा को वहां से उठाकर नीचे लाए एवं पर्यावरण बचाओ अभियान का हिस्सा बने।

इस यादगार यात्रा में छात्रों के साथ स्कूल के डायरेक्टर, एडवोकेट पंकज होलकर भी शामिल हुए, जिन्होंने खुद उदाहरण पेश करते हुए बच्चों के बीच टीमवर्क की भावनाओं को निखारा और स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए ऐसी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित होते रहनी चाहिए इससे छात्र-छात्राओं में टीम वर्ग की भावनाओं का विकास होता है और उनके शारीरिक श्रम भी होता रहता है। यहां नियमित स्कूल में जो शिक्षा उन्हें मिलती है उसके अतिरिक्त बहुत कुछ इस आउटडोर एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को सीखने के लिए मिलता है। हमारे बच्चों ने यहां 3 दिनों तक बर्फ से ढके रास्तों पर ट्रेकिंग की, अपनी सीमाओं को पार किया और रास्ते में ज़िंदगी के अनमोल हुनर ​​सीखे। इस अनुभव ने छात्रों को अपने साथियों के साथ जुड़ने, एक टीम के रूप में मिलकर काम करने और ज़िंदगी भर की यादें बनाने का मौका दिया। यह ट्रेक एडिफ़ाई स्कूल की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सबूत था, जो क्लासरूम से परे विकास को बढ़ावा देता है।

छात्राओं ने पूर्ण अनुशासन में रहकर संजीदगी से प्रशिक्षण ग्रहण किया: अनिल वर्मा

The students received the training with complete discipline and seriousness Anil Verma
The students received the training with complete discipline and seriousness Anil Verma

एनएसएस युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।‌ यह वह प्लेटफार्म है जहां शिविरों में साथ रहकर बिना किसी धर्म,जाति,अमीर, गरीब का भेदभाव किए आपस में मिलजुल कर रहना सीखते हैं बल्कि एकसाथ काम करके आपसी सहयोग और सामंजस्य का महत्व समझते हैं।
उक्त विचार उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने जीजीआईसी अजबपुर कलां के बाल भवन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि व यूथ रेडक्रास कमेटी के अनिल वर्मा ने बताया कि शिविर में छात्राओं ने पूर्ण अनुशासन में रहकर संजीदगी से प्रशिक्षण ग्रहण किया। साथ ही साहित्यिक- सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम उच्च स्तरीय थे। उन्होंने शिविर को पूर्णतः सफल बताया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में यूथ रेडक्रास कमेटी के आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर डॉ० अनिल वर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत् फायर सेफ्टी,
इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू तथा प्राथमिक चिकित्सा में हार्ट अटैक से संबंधित सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही रक्तदान – नेत्रदान- देहदान, थैलेसीमिया, नशामुक्ति, टीबी, डेंगू, एड्स कंट्रोल, रोड सेफ्टी आदि का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक बी के डोभाल ने गणित पर व्याख्यान दिया। छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर मतदान, स्वच्छता, पालीथीन निषेध, डिजीटल इंडिया, नशामुक्ति आदि पर जागरूकता रैली निकाली तथा विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता , भ्रमण आदि अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।
‌ इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत द्वारा यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को कुशल प्रशिक्षण देने एवं 155 बार रक्तदान करने हेतु शॉल ओढ़ाकर , बैज लगाकर तथा पौधा भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया।
टीम लीडर सुहानी व योगेश्वरी के नेतृत्व में वंशिका,सिमरन, आरूषि कोठियाल, सुशीला, अंकिता, पूजा, मानसी,काजल, महक व नेहा ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी तथा पंजाबी लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी।
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के सुरक्षा एवं कल्याण में परिषद् की भूमिका व योगदान की विस्तृत जानकारी दी।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी बलबीर सिंह रावत ने कहा कि शिविर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक होते हैं। शिविर परस्पर स्नेह, सम्मान , सहानुभूति तथा सहनशीलता का पाठ पढ़ाते हैं जिससे व्यक्तित्व विकास को बल मिलता है।
शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। टीम लीडर सुहानी व योगेश्वरी के नेतृत्व में वंशिका,सिमरन, आरूषि कोठियाल, सुशीला, अंकिता, पूजा, मानसी,काजल, महक व नेहा ने मधुर स्वागत गीत के उपरांत गढ़वाली, कुमांऊनी, जौनसारी तथा पंजाबी गीतों व लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से हुआ। आकर्षक परिधान से सजी- धजी नृत्यांगनाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

बजाज ब्रोकिंग ने निवेशकों की सुविधा, जागरूकता और टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एनएसडीएल के साथ साझेदारी की

Bajaj Broking has partnered with NSDL to enhance investor convenience, awareness, and technological innovation.
Bajaj Broking has partnered with NSDL to enhance investor convenience, awareness, and technological innovation.

देहरादून -09 जनवरी, 2026: भारत के तेज़ी से विकसित होते इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में से एक, बजाज ब्रोकिंग ने निवेश के क्षेत्र को और अधिक सुलभ, सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के साथ बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

दोनों संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से यह साझेदारी की गई है, ताकि निवेशकों की पहुंच बढ़े, वित्तीय जागरूकता में सुधार हो, प्रोडक्ट इनोवेशन को बढ़ावा मिले तथा निवेशकों की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती मिल सके।

इस साझेदारी में निवेश की सुविधाओं को हर किसी के लिए और अधिक सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। निवेश शुरू करने की आसान प्रक्रियाओं से लेकर खाता जल्दी खुलने और इंटीग्रेटेड सिस्टम तक, एनएसडीएल और बजाज ब्रोकिंग साथ मिलकर निवेशकों के लिए कहीं भी और कभी भी निवेश की शुरुआत करना बेहद आसान बना देंगे।

निवेशकों को जागरूक बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी समान रूप से ज़रूरी है। इस साझेदारी के तहत व्यवस्थित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों, डिजिटल माध्यमों से पहुंच और कैंपस में शुरू की गई पहलों के जरिए निवेशकों को बाज़ार की बारीकियों को समझकर जिम्मेदारी से आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

बजाज ब्रोकिंग के #OddHaiTohFraudHai जैसे कैंपेन को एनएसडीएल के सहयोग से बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा, ताकि धोखाधड़ी से बचाव, संदिग्ध संकेतों की पहचान तथा डिजिटल निवेश में सुरक्षा के सबसे बेहतर तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस साझेदारी से तकनीकी इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसमें दोनों टीमें निवेशकों की जरूरतों के हिसाब से नए फीचर्स और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाले प्रोडक्ट बनाने के लिए मिलकर काम करेंगी। बजाज ब्रोकिंग और एनएसडीएल साथ मिलकर प्रोडक्ट के नए-नए फीचर्स विकसित करेंगे, इन्वेस्टर इंटरफेस को बेहतर बनाएंगे और भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक डिजिटल समाधान पेश करेंगे। अकाउंट खोलने और ट्रांजेक्शन को आसान बनाने से लेकर, वास्तविक समय की जानकारी और अलग-अलग एसेट्स तक पहुँच को आसान बनाने तक, इस साझेदारी का लक्ष्य टेक्नोलॉजी के जरिए रिटेल निवेश को अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाना है।

एनएसडीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री विजय चंडोक का वक्तव्य “एनएसडीएल ने भारत के पूंजी बाजारों में भरोसे और सुरक्षा को मज़बूत करने में हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है। बजाज ब्रोकिंग के साथ हमारी यह साझेदारी बाजार के अनुभव और निवेश को सरल बनाने के हमारे साझा लक्ष्य को और मजबूत करती है। हमने टेक्नोलॉजी और आपसी सहयोग का लाभ उठाकर, निवेशकों के बीच जागरूकता बढ़ाने, पहुंच में सुधार करने और भारत में आने वाले समय में निवेश के माहौल को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।”

बजाज ब्रोकिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री मनीष जैन का वक्तव्य “एनएसडीएल के साथ यह साझेदारी सभी भारतीय निवेशकों के लिए निवेश को सुरक्षित, सरल और अधिक सुलभ बनाने के हमारे मिशन में एक बड़ा कदम है। फाइनेंशियल इकोसिस्टम में बजाज और एनएसडीएल दोनों का जो भरोसा है, उसकी मदद से हम निवेशकों को एक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद निवेश का अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अपने सबल पक्षों को साथ मिलाकर, हम निवेशकों को सिर्फ सुविधा और जानकारी ही नहीं देना चाहते, बल्कि उन्हें सुरक्षित महसूस कराकर उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाना चाहते हैं। हम साथ मिलकर डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने वाली, धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली, और निवेश के लिए भरोसे पर आधारित एक सुरक्षित माहौल तैयार करने वाली पहलों को आगे बढ़ाएंगे।”

यह साझेदारी निवेशकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय है, जिसमें टेक्नोलॉजी, भरोसा और पारदर्शिता को एकजुट करके भारतीय निवेशकों को लंबे समय तक लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विकास के साथ ही नवाचार पर भी ध्यान दें अधिकारी: मुख्यमंत्री

Officials should focus on innovation along with development Chief Minister
Officials should focus on innovation along with development Chief Minister

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। साथ ही आंतरिक सड़कों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।  मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, बिजली के बिल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही नियमित की जाए। जिन लोगों के गलत तरीके से दस्तावेज बने हैं, उनको निरस्त करने की कार्यवाही निरंतर की जाए और गलत प्रमाण पत्र जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, वन विभाग, एमडीडीए, एवं नगर निगम अतिक्रमण हटाने की भी निरंतर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में नियमित कार्यों के साथ-साथ नवाचार आधारित विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क एवं कॉरिडोर के विस्तार व सुधार कार्यों से देहरादून की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे शहर में पर्यटकों एवं आमजन की आवाजाही बढ़ेगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को और गति देने की आवश्यकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कर योजनाओं पर कार्य किया जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जो लोग जिन योजनाओं के तहत पात्रता की श्रेणी में हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ अवश्य मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। शीतकाल को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान पुलिस को यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित जागरूकता के साथ ही रैण्डम चैकिंग करने के निर्देश भी दिये।  कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यों की प्राथमिकता तय कर उनको समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में और अधिक प्रभावी प्रयास करने होंगे।  जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं प्रमुख उपलब्धियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जिले में अब तक 61 हजार पंजीकरण किए जा चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पर पंजीकृत 7,662 शिकायतों में से 6,480 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। जनपद में 3,58,536 राशन कार्डों में से 2,81,366 का सत्यापन करते हुए 5,590 कार्ड निरस्त किए गए हैं। इसी प्रकार 12,06,960 आयुष्मान कार्डों में से 1,36,676 का सत्यापन कर 9,428 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 57 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि में से 47 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।  जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के चार प्रमुख प्रोजेक्ट सहित रिस्पना एवं बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही पांवटा साहिब-बल्लूपुर फ्लाईओवर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली चार लेन ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण भी जारी है। जिला चिकित्सालय गांधी शताब्दी में मॉडल टीकाकरण केंद्र, रक्त गरुड़ वाहन सेवा एवं 12 बेडेड एसएनसीयू की स्थापना की गई है। प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं खेल सामग्री का प्रावधान किया गया है। बाल भिक्षावृत्ति निवारण के तहत 267 बच्चों का रेस्क्यू कर 154 को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। नंदा-सुनंदा परियोजना के अंतर्गत 93 बालिकाओं को अब तक 33 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया गया है तथा परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट एवं दून अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग का निर्माण किया गया है।  बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायकगण खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ,  सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, मुख्य नगर आयुक्त   नामामि बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ अमित कंवर, सीएमओ डॉ एमके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरि गिरी, एस.एल.ई.ओ.  स्मृता प्रमार, एसडीएम सुश्री कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

A Kendriya Vidyalaya (Central School) will open soon in Gairsain Dr. Dhan Singh Rawat
A Kendriya Vidyalaya (Central School) will open soon in Gairsain Dr. Dhan Singh Rawat

दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की मुलाकात

नई दिल्ली/देहरादून, 8 जनवरी 2026
पश्चिम बंगाल के दौरे से लौटते समय सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान डा. रावत एवं सांसद बलूनी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। दोनों नेताओं ने गैरसैण में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये बताया कि राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण में प्रशासनिक कार्यकलापों का विस्तार कर रही है साथ ही आधारभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।उन्होंने बताय कि गैरसैंण व आस-पास के गांवों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार प्रयासरत है, लेकिन केन्द्रीय शिक्षण संस्थान की स्थापना से ग्रीष्मकालीन राजधानी व आस-पास के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। साथ ही इससे क्षेत्र में पलायन की समस्या को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना पर अपनी सहमति प्रदान की।

मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ राज्य की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्या, सकल नामाकंन अनुपात (जीईआर), पीजीआई रैंकिंग सुधार को लेकर किये जा रहे प्रयासों, पीएमश्री विद्यालयों की प्रगति तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में स्थाई निदेशक की नियुक्ति एवं निर्माण कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में पधारने हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

बॉक्स
भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले डॉ. रावत, कई अहम मुद्दों हुई चर्चा
कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी की तैयारियों व चुनावी प्रबंधन के बारे में भी जानकारी साझा की।

Sensation after woman's body found in ditch in Sudhowala

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

0
देहरादून।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler