18.4 C
Dehradun, IN
November 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून में रोडरेज से गोलीकांड,  मॉर्निंगवाक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Road Rage Shooting in Dehradun Retired Brigadier Out for Morning Walk Dies

देहरादून । देहरादून के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह हुए रोडरेज विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राजपुर थाना क्षेत्र के जौहरी गांव स्थित तुला अपार्टमेंट के पास दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान टहल रहे रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो में सवार लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा कर उसके टायरों पर गोलियां चलाईं। बचने की कोशिश में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद भी हमलावरों ने कार में मौजूद लोगों से मारपीट की और वाहन को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुबह की इस वारदात से स्तब्ध हैं।

Related posts

डॉ. अनिल वर्मा को “थैलेसीमिया वॉरियर सम्मान” सहित रक्तदानियों को सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रेसिएशन” से नवाज़ा

Primetimes Newz

PWNSAT 2026: टॉप 500 JEE/NEET छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल, ₹2.5 करोड़ तक कैश प्राइज जीतने का मौका

Primetimes Newz

सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment