19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण नगर पंचायत की 12 विकास निविदाओं पर उठे सवाल, जांच की मांग

Questions raised regarding 12 development tenders of Bhikiasain Nagar Panchayat; inquiry demanded.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण द्वारा 4 जून 2026 को चार वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 80 से 90 लाख रुपये की 12 निविदाएं जारी किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह बिष्ट ने निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा, एसडीएम भिकियासैंण तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को शिकायत पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

नंदन सिंह बिष्ट का आरोप है कि अधिकांश निविदाओं में कार्यों का विवरण स्पष्ट नहीं किया गया है। कार्य किस स्थान से किस स्थान तक और कितनी लंबाई में किया जाना है, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई प्रस्तावित कार्यों में इंटरलॉक टाइल लगाने की बात कही गई है, जबकि संबंधित मार्गों पर पहले से ही मजबूत सीसी सड़कें बनी हुई हैं। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक ढलान वाले मार्गों पर इंटरलॉक टाइल लगाने से फिसलन बढ़ सकती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी रहेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ निजी खेतों में लाखों रुपये की लागत से दीवार निर्माण जैसे कार्य प्रस्तावित किए गए हैं तथा कई कार्यों की लागत वास्तविक आवश्यकता की तुलना में काफी अधिक रखी गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों की अत्यधिक आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता नहीं दी गई, जबकि उन कार्यों की सूची पूर्व में नगर पंचायत को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

समाजसेवी नंदन सिंह बिष्ट ने प्रशासन से मांग की है कि लगभग एक करोड़ रुपये की इन निविदाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्हीं कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जिनकी वास्तव में आवश्यकता है, ताकि जनता के टैक्स के पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।

Related posts

चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद

Primetimes Newz

महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

Primetimes Newz

ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment