Home उत्तराखंड पीवी सिंधु ने ‘नारी शक्ति’ का शुभारंभ किया – ईबीजी ग्रुप की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी पहल

पीवी सिंधु ने ‘नारी शक्ति’ का शुभारंभ किया – ईबीजी ग्रुप की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी पहल

PV Sindhu launched ‘Nari Shakti’ – a major initiative for women's empowerment by EBG Group.
PV Sindhu launched ‘Nari Shakti’ – a major initiative for women's empowerment by EBG Group.

महिलाओं के लिए तत्काल मदद हेतु 24×7 राष्ट्रीय एसओएस हेल्पलाइन ‘सुरक्षा लाइन’ (7777777963) लॉन्च

देहरादून-10 दिसंबर 2025: तेजी से बढ़ते भारतीय समूह ईबीजी ग्रुप, जिसके हित मोबिलिटी, हेल्थ, रियल्टी, लाइफस्टाइल, फूड, सर्विसेज, टेक्नॉलॉजी और एजुकेशन जैसे विविध क्षेत्रों में हैं, ने आज ईबीजी फाउंडेशन के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन ‘नारी शक्ति’ की घोषणा की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्रुप ने इस कार्यक्रम हेतु 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹8.5 करोड़) की प्रतिबद्धता जताई है।पहले चरण में पूरे भारत में 1,00,000 महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल के तहत 24×7 राष्ट्रीय एसओएस हेल्पलाइन ‘सुरक्षा लाइन’ (7777777963) भी लॉन्च की गई है, जो महिलाओं को तत्काल सहायता, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करेगी।

हैदराबाद में आयोजित समारोह में पद्म श्री से सम्मानित एवं प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इस मिशन और राष्ट्रीय हेल्पलाइन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ईबीजी ग्रुप के चेयरमैन एवं संस्थापक डॉ. इरफान खान ने कहा: “आजादी के 75 साल बाद भी लाखों महिलाएं सुरक्षा, आवाज, आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी सुरक्षा और सम्मान से वंचित हैं। नारी शक्ति इन्हीं वास्तविकताओं को बदलने के लिए बनाई गई है – यह दान नहीं, एक्शन है।यह कार्यक्रम जनता से फंड नहीं जुटाता; हम अपने व्यवसायों से कमाई से ईबीजी फाउंडेशन पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संसाधन लगाती है।

हमारे ईबीजी में ही 60% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं। इसी अनुभव को देशव्यापी बनाकर हम आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, कानूनी अधिकार और सम्मान – सब कुछ एक ही मंच पर देने वाली राष्ट्रीय व्यवस्था बना रहे हैं।”

पीवी सिंधु ने कहा: “नारी शक्ति यानी सम्मान को एक्शन में बदलना जब कोई महिला घर बैठे कमाई कर सके, अपना स्वास्थ्य संभाल सके, फिर से पढ़ सके, बिना डर के मदद मांग सके, अपने हक के लिए लड़ सके और सम्मान के साथ बुढ़ापा जिए – तभी समाज आगे बढ़ता है।मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं वह पहल लॉन्च कर रही हूं जो वादे नहीं, असली ताकत देती है।”

नारी शक्ति: महिलाओं की प्रगति के छह स्तंभ

1. काम एंड कमाई → घर से काम करके कमाने के अवसर

2. सेहत एंड स्वच्छता → बेसिक हेल्थ चेकअप और डिग्निटी किट

3. पढ़ना एंड बदलना → दूसरा मौका शिक्षा और डिजिटल स्किल्स

4. सुरक्षा लाइन → 24×7 राष्ट्रीय एसओएस हेल्पलाइन – 7777777963

5. कानून एंड हक → सुरक्षा व अधिकारों के लिए कानूनी सहायता

6. साथ एंड सहारा → त्यागी गई या वृद्ध महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति होम्स’

नारी शक्ति हर उम्र, पृष्ठभूमि और समुदाय की महिलाओं के लिए खुली है।घरेलू हिंसा पीड़िताओं, विधवाओं, सिंगल मदर्स, त्यागी गई बुजुर्ग महिलाओं, बिना आय वाली महिलाओं और जिनकी पढ़ाई जल्दी शादी या आर्थिक तंगी के कारण रुक गई, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

इन छह स्तंभों और 1 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता के साथ ईबीजी फाउंडेशन एक मापनीय, मापन योग्य और स्वावलंबी सशक्तिकरण ढांचा तैयार कर रही है, जिसे पूरे भारत में दोहराया जा सके।