26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सेवा, सुशासन और विश्वास कार्यक्रम के तहत पोखरी में आयोजित हुआ जन सेवा शिविर

Public service camp organized in Pokhari under the service, good governance and trust program

चमोली।  सेवा, सुशासन और विश्वास के 3 वर्ष के तहत बुधवार को पोखरी में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भंडारी व उप जिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर में सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कुसुमलता गडिया और सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका पवित्रा टम्टा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 लाभार्थियों को 2 लाख की धनराशि के चेक वितरित किए गए। बहुउद्देशीय शिविर में श्रम विभाग द्वारा 17 लोगों का कार्ड रिनिवल किए गए। बाल विकास ने 7 महालक्ष्मी किट, समाज कल्याण विभाग ने 14, पशुपालन विभाग ने 12 ओपीडी, ऊर्जा निगम ने 03, समाज कल्याण विभाग ने 5, उद्योग विभाग ने 13, खाद्य आपूर्ति विभाग ने 7 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से जल संस्थान को 5 पानी के कनेक्शन के आवेदन दिए गए। स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 90 ग्रामीणों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। इस मौके सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Primetimes Newz

जिलाधिकारी ने रानीखेत तहसील का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टीवल का किया शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment