26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डिग्री कॉलेज से पुलिस फोर्स शिफ्ट करने की मांग  

Demand to shift police force from degree college

चम्पावत।  छात्र नेताओं ने डिग्री कॉलेज से पुलिस फोर्स दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। सोमवार को टनकपुर डिग्री कॉलेज के छात्र नेता एबीवीपी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा कि डिग्री कॉलेज के बीकॉम विभाग में मेले के चलते पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जिससे बीकॉम और योग की कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। बताया कि अगले माह से परीक्षाएं होनी हैं। उन्होंने पुलिस फोर्स को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है। यहां क्रम भंडारी, सागर, मिलन, रोहन, प्रियंका, भूमिका, प्रिया, कंगना आदि रहे।

Related posts

चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार

Primetimes Newz

सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक

Primetimes Newz

शहीदों के परिजनों काप्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं, जनता की सेवा का ईश्वरीय कार्य : सीएम धामी संघर्ष, पीड़ा और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है: सीएम धामी

Primetimes Newz

Leave a Comment