17.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पूर्व मंत्री स्व. चंदन रामदास की जयंती पर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Paid heartfelt tribute to former minister Late Chandan Ramdas on his birth anniversary

बागेश्वर।  बागेश्वर के पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री स्व. चंदन रामदास की जयंती पर बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों तथा वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धजनों को तथा बच्चों को फल और कॉपी किताब वितरित कीं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. दास द्वारा किए गए कार्य बागेश्वर में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनका जो व्यवहार तथा उनका आम जनता के साथ जो लगाव था, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्वर्गीय चंदन राम दास की स्मृति में नीलेश्वर मंदिर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर रमेश तिवारी, मनोज ओली, विवेक तिवारी, भुवन जोशी, भास्कर दास, प्रकाश शाह, धीरेंद्र परिहार, अंकित नगरकोटी, दीपक जोशी, मनोज बचखेती आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

Primetimes Newz

सप्ताह में तीन दिन भूलकर भी ना खरीदें और पहनें नए कपड़े, ज्योतिष से जानें कैसे हो जाता है भाग्य खराब

Primetimes Newz

Leave a Comment