21.6 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

केवलानंद धौनी अध्यक्ष और अनिल बने महामंत्री

Kewalanand Dhoni became the president and Anil became the general secretary

बागेश्वर।  डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन की जिला इकाई अधिवेशन संपन्न हो गया है। जिला कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में केवलानंद धौनी अध्यक्ष तथा अनिल मेहरा जनपद मंत्री निर्विरोध बनाए गए। पदाधिकारियों ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। स्थानीय एक होटल में आयोजित अधिवेशन में फार्मासिस्टों ने समस्याओं पर चर्चा की। नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया। लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जिला कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में प्रेमा साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सिंह उपाध्यक्ष, दीवान राम संगठन मंत्री, रमेश गिरी संयुक्त मंत्री, सुनील टम्टा कोषाध्यक्ष तथा रमेश चंद्र आर्य संप्रेक्षक बनाए गए। चुनाव अधिकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊ मंडल अध्यक्ष गजेंद्र कुमार पाठक, सचिव प्रेम शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह रावत की देखरेख में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

Related posts

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

Primetimes Newz

जंतर-मंतर से वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का बड़ा बयान, अनुशासनहीनता व अमर्यादित टिप्पणी पर होगी कड़ी विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किया  ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment