18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

13 वर्षों से 03 किमी सड़क का नहीं हुआ निर्माण,डोली के सहारे चल है बीमार

A 3-km road has not been constructed for 13 years; the sick are being transported via doli (makeshift stretcher).

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।तहसील भिकियासैण व ब्लॉक ताड़ीखेत अंतर्गत ग्राम सगीना, नौगाँव के लोग बीते 13 वर्षों से 03 किमी लिंक मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2014-15 में सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क धरातल में नहीं उतरी। सड़क नहीं होने गंभीर बीमार लोगों को डोली से सड़क तक पहुचाना नियति बन गयी है। इसी क्रम में सोमवार शाम को सगीना गांव की 71 वर्षीय पुष्पा देवी की अचानक तबियत खराब होने पर गांव के युवाओं व महिलाओं ने डोली के सहारे डेढ़ किमी की चढाई चढ़कर रानीखेत अस्पताल ले जाने के लिए चमड़खान सड़क तक पहुंचाया है। सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं, का ऐलान कर ग्रामीणों की लंबी मांग के बाद सौगड़-पंतगांव-चमड़खान-सगीना-नौगाँव- लछमोला लिंक मार्ग 03 किमी के निर्माण कार्य को सरकार से वर्ष 2014-15 में स्वीकृति मिली। तत्पश्चात 2016 में प्रथम चरण के निर्माण हेतु ₹15.75 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी मिली। पूर्व सैनिक तथा सगीना गाँव नवनिर्माण समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी ने जानकारी दी है, कि निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग रानीखेत में दिसम्बर 2024 में टेन्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क निर्माण आज तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है,कि लगातार शासन प्रशासन से मॉग करने के बाद भी ताड़ीखेत ब्लाक के सगीना, नौगांव गांव के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सड़क नहीं होने से मरीजों, बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुचाने के लिए काश्तकार परेशान रहते हैं। पूर्व सैनिक खुशाल सिंह नेगी, नंदन सिंह, ललित सिंह, रामसिंह, मोहनसिंह, बिनू आदि ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्दी ही सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो वे, लोकतांत्रिक तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे, और किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को गांव में प्रचार करने की अनुमति नहीं देंगे। इसके लिए अगली बैठक कर रणनीति तय की जायेगी।

Related posts

स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Primetimes Newz

बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी  ने ली स्वास्थ्य के अधिकारियों एवं आशा फेसिलेटर की बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment