27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बीकेटीसी में अनु०जा० की प्रथम सदस्य नीलम पुरी ने महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Neelam Puri, the first SC member of BKTC, made a courtesy visit to Maharaj

देहरादून। बीरोंखाल गढ़वाल से श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार सदस्य मनोनीत होने पर अनु०जा० की नीलम पुरी ने प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट उनका आभार व्यक्त किया।

श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार सदस्य मनोनीत होने पर ग्राम स्यूँसी, बीरोंखाल से अनु०जा० की नीलम पुरी ने प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्यूँसी, बीरोंखाल, गढ़वाल से श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार एक अनु०जा० की नीलम पुरी को सदस्य के रुप में मनोनीत कर सम्मान देना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन ने उत्तराखण्ड के साथ-साथ पूरे भारत का बढ़ाया है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने  की पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा

Primetimes Newz

पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Primetimes Newz

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध

Primetimes Newz

Leave a Comment