20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विश्व दुग्ध दिवस पर दुग्ध संघ ने किया विशाल कार्यक्रम

हल्द्वानी।  विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर दुग्ध संघ नैनीताल द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक एवं दुग्ध उपभोक्ताओं सहित बड़ी संख्या में दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों को और कैसे मजबूत बनाया जाए, इसके लिए व्यापक चर्चा हुई। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर उत्तराखंड के अपने दुग्ध ब्रांड आंचल के शुद्धता और उत्पादक और उपभोक्ताओं के बीच गहरा संबंध बनाने के लिए आगामी 4 जून तक विश्व दूध दिवस के मौके पर इसे त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुग्ध विभाग की टीम में नगर निगम के घर-घर जाकर लोगों को यह बताएगी की उत्तराखंड का अपना आंचल ब्रांड शुद्धता का प्रतीक है।
इस दूध को या दूध से बने पर पदार्थ को इस्तेमाल करके आप न सिर्फ शुद्धता को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि दूर दराज के किस को भी मजबूत करते हुए, अपने राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेंगे।

Related posts

भारी बारिश एवं भूस्खलन की वजह से ठेकेदारों का आज सचिवालय कूच स्थगित

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा को किया सम्मानित

Primetimes Newz

संगठन विस्तार को लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का आह्वान — सितंबर में होगा श्रमिकों का प्रांतीय सम्मेलन

Primetimes Newz

Leave a Comment