27.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नौला-मानिला पम्पिंग पेयजल योजना की मांग को लेकर भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर हुआ विशाल प्रदर्शन

Massive protest held at the Bhikiasain Tehsil headquarters demanding the Naula-Manila drinking water pumping scheme.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
14 जुलाई तक मांगें नहीं माने जाने पर होगी भूख हड़ताल व विधानसभा चुनावों का होगा बहिष्कार

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के नौला-मानिला पम्पिंग पेयजल योजना को लेकर बिनायक क्षेत्र के दर्जनो लोगो ने भिकियासैंण मैन बाजार बडियाली मे जुलूस के साथ नारेबाजी की।तत्पश्चात तहसील मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आयोजित कर सभा की। जिसमें लगभग 60 गांवों के लोगों ने भागीदारी कर शासन -प्रसाशन को अपनी ज्वलंत मांगो को लेकर जमकर कोसा।
तत्पश्चात तहसील मुख्यालय पहुंच कर उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा भिकियासैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे नौला-मानिला देवी पेयजल योजना को पूर्ववत चालू रखने व गांवों की वितरण व्यवस्था को सुधारने तथा नौला व डोब पम्प हाउस पर स्टैपलाइजर लगाने सहित क्षेत्र के तीन अधूरे सड़कों को पूरा करने की मांग शामिल रही। इससे पूर्व बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 14 जुलाई 2026 तक हमारी मांगों पर सार्थक पहल नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही बैठक में जनता द्वारा मांग की गई कि मांगे नही मानी गई, तो वे आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का भी निर्णय लेगे।
बैठक को उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, किसन सिंह रावत, प्रेम सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह रावत, डा. बीडी सती, अंजलि नेगी प्रधान द्यौना, नवीन सिंह मेहरा प्रधान टाना, दीवान सिंह अधिकारी प्रधान ढूंगा, प्रदीप कुमार प्रधान कमराड़ , आनन्द पंत प्रधान सनणें, सुरेश सती प्रधान सिंगोली, प्रकाश सिंह नेगी प्रधान उणुली, रमेश चंद्र सती प्रधान अमोली, कृपाल सिंह रावत प्रधान इण्डा,नरेंद्र सिंह बिष्ट बौली, राजेन्द्र सिंह बिष्ट ग्राम इण्डा, बालम सिंह ग्राम बेल्टी, भुवन सिंह अधिकारी, इन्द्र सिंह भण्डारी, नवीन चन्द्र मठपाल, जगत सिंह बिष्ट, प्रयाग शर्मा आदि लोगों ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया।

Related posts

1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Primetimes Newz

उत्तराखंड में पहली बार होगा आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन

Primetimes Newz

Leave a Comment