26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने “घन्ना भाई” को उनके घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Maharaj paid tribute to Ghanna Bhai by visiting his house

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद “घन्ना भाई” के असामायिक निधन पर उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री महाराज ने घन्ना भाई के निधन को प्रदेश के कला जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह पहाड़ के मंझे हुए हास्य कलाकार थे। रामलीलाओं से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले ‘घन्ना भाई’ ने रेडियो, दूरदर्शन के साथ साथ कई गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में हास्य अभिनय के माध्यम से अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी है। सबको हंसाने वाले ‘घन्ना भाई’ जैसे उच्च कोटि के कलाकार का यूं एकाएक हमें छोड़कर चले जाना वास्तव में कला जगत की बड़ी क्षति है।

Related posts

बीआईएस केयर ऐप से उत्पादों की प्रमाणिकता की करें जांच

Primetimes Newz

दसवीं-बारहवीं के टॉपर छात्रों और अभिभावकों का सम्मान

Primetimes Newz

जिलाधिकारी की पहल पर जनपद चमोली में स्थापित होगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला

Primetimes Newz

Leave a Comment