26.2 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Leopard caged in Khagmara, people heave a sigh of relief

अल्मोड़ा।  जिले में इन दिनों नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुलदार की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसी बीच नगर के खगमरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहा गुलदार मंगलवार तड़के वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन और खगमरा सहित आसपास के इलाकों में गुलदार की लगातार चहलकदमी देखी जा रही थी। कई बार वह रिहायशी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घरों के आंगन से कई कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने खगमरा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। मंगलवार सुबह गुलदार के उसमें फंसने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related posts

ईडीआईआई ने ‘उद्यमिता पखवाड़ा’ के माध्यम से उद्यमिता के लिए राष्ट्र स्तर पर अभियान की शुरुआत की

Primetimes Newz

एड्स के प्रति जानकारी होना बेहद आवश्यक : डॉ० अमित शुक्ला

Primetimes Newz

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Primetimes Newz

Leave a Comment