25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

झारखंड के सीएम सोरेन ने परिवार संग किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर भगवान केदारनाथ से सुख शांति और देश एवं प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह अपने परिवार के साथ पवित्र तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री सोरेन का हेलीकॉप्टर ने सुबह ठीक 8 बजकर 5 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंड किया। मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचकर उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया। केदारनाथ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता और हिमालयी सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया।

Related posts

कैंट विधायक ने राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

Primetimes Newz

महाराज ने वर्षा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

एमबीबीएस छात्र रैगिंग प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment