Home उत्तराखंड आज उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह नामधारी...

आज उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह नामधारी ने उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड मैअपना कार्यभार ग्रहण किया

Today, Shri Ranjeet Singh Namdhari, the newly appointed Vice-Chairman of the Uttarakhand Animal Welfare Board, assumed charge of his office.
Today, Shri Ranjeet Singh Namdhari, the newly appointed Vice-Chairman of the Uttarakhand Animal Welfare Board, assumed charge of his office.

इस अवसर पर श्री नामधारी जी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड पशु संरक्षण, पशु क्रूरता निवारण, निराश्रित पशुओं के कल्याण, पशु आश्रय गृहों के सुदृढ़ीकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट एवं समस्त स्टाफ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

श्री नामधारी जी ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पशु प्रेमियों के सहयोग से उत्तराखंड में पशु कल्याण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे पशु संरक्षण एवं कल्याण को नई दिशा मिल सके राज्य मंत्री जी के साथ कुलतर सिंह नामधारी जी मानस पत्र एडवोकेट बलजीत सिंह जी जितेंद्र सिंह जी सतनाम सिंह जी ग्राम प्रधान हरदेव सिंह Gurpreet Singh Ranjeet Singh Gurpreet Singh Sukhdev Singh gram pradhan Manish Rana Rakesh Kumar ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की रामपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे इस अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह मोगा जी भी उपस्थित थे उन्होंने भी श्री नामधारी जी का बोर्ड में स्वागत किया इस अवसर पर उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र Anthwal जी उपस्थित थे उन्होंने Shri रणजीत सिंह नामधारी जी का बोर्ड में स्वागत किया