23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

वर्षों से मानसून में नासूर बना आईएसबीटी  ड्रेनेज का हुआ स्थायी समाधान, जनमानस को मिली राहत, लोगों में खुशी

ISBT drainage, which had been a problem during monsoon for years, has been permanently solved, people have got relief, people are happy

देहरादून।   मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में देहरादून आईएसबीटी के सेंट जूड चौक एरिया में बनी स्मार्ट सिटी स्ट्रांम वॉटर ड्रेन की वजह से इस बार भारी बारिश के बावजूद भी पूरे एरिया में कोई जल भराव नहीं हो रहा है। वर्षों से यहां पर हल्की बरसात में ही बहुत अधिक पानी भर जाता था। यहां से गुजरने वाले हर राहगीरों के लिए यहां पर जलभराव नासूर बना रहता था। मानसून में मुसीबत बने आईएसबीटी ड्रेनेज का अब स्थायी समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
मा.सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में आने वाली हर अढचन को दूर कराते हुए आईएसबीटी में ड्रेनेज व सीवरेज के कार्य पूर्ण किए। कोर कमेटी और तकनीकि विशेषज्ञ के साथ जलभराव की समस्या पर मंथन करते हुए जिला प्रशासन ने इसका हल निकाला। सभी 15 चैंबर, ढक्कन, रोड ब्लैकटाप, विद्युत लाइन भूमिगत, ड्रेनेज-सीवरेज लाइन की सफाई भी कराई। बेहतर प्लानिंग, डिजाइन और डारेक्शन से जिला प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया। वर्षों से बरसात में नासूर बना ISBT ड्रेनेज का स्थायी समाधान होने से जनमानस को बहुत राहत मिली है। क्षेत्र के लोगों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
जिलाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए रेग्युलर मानिटरिंग और टाप प्रायोरिटी के साथ ड्रेनेज कार्यो को बरसात से पहले पूरा कराया। यहां पर सभी नालियां साफ कराते हुए नालियों में बड़े ह्यूम पाइप डालवाए गए ताकि बारिश में पानी न भरे। निर्माण कार्यो के दौरान नालियों से बहुत ही ज्यादा गंदगी, टनो के टन कूड़ा निकला था। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को बतौर सुपरवीजन के लिए मौके पर तैनात रखा था।
मानसून सीजन में शहर के एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक में जलभराव के कारण प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती थी, जो कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण भी बनता है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।
राजधानी देहरादून में सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसर हर स्तर के कार्यो को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम का रखरखाव का प्राविधान भी किया है। आईएसबीटी में जल भराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं नागरिकों को कब परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। डीएम के निर्देश पर आईएसबीटी में ड्रेनेज सिस्टम के सभी 15 चैंबर, ढक्कन, रोड ब्लैकटाप, विद्युत लाइन भूमिगत, ड्रेनेज-सीवरेज लाइन की पूरी सफाई की गई है। जिलाधिकारी ने येनकेन स्रोत से रिकॉर्ड टाइम में आईएसबीटी ड्रेनेज सिस्टम को पूरा कराया है। डीएम की बेहतर प्लानिंग और स्मार्ट सिटी बजट से इसकी व्यवस्था से आखिरकार जलभराव समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। जिससे आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।

Related posts

यात्रा के दौरान “अतिथि देवो भव:” की परम्परा का ध्यान रखें: महाराज

Primetimes Newz

नर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी

Primetimes Newz

हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment