27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नई टिहरी में व्यापारियों ने की संगठन के चुनाव पर चर्चा

In New Tehri, traders discussed the organization's election

नई टिहरी(आरएनएस)।  व्यापार मंडल नई टिहरी की बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर व्यापारियों ने संगठन के आगामी चुनावों को लेकर भी विचार विर्मश किया। रविवार को नई टिहरी स्थित सुमन पार्क में व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल की अध्यक्षता में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डोभाल ने कहा कि, उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा। इसके साथ ही नगर में व्यापार को आगे बढ़ाने, पलायन रोकने, व्यापारियों को जोड़ने तथा फेरी पर अंकुश लगवाने को लेकर लड़ाई भी लड़ी। चुनावी विषय पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने आगामी चुनाव लड़ने वाले व्यापारियों को शुभकामनाएं दी।
बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक अब्दुल अतीक ने आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि, जो भी अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का इच्छुक होगा, वह अपना नाम एक-दो दिन मे दे सकता है, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। मौके पर महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, विजयपाल राणा, हुकुम सिंह रावत, दिनेश चौहान, हरपाल सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Primetimes Newz

हैलिकॉप्टर हादसे पर महाराज ने दु:ख जताया

Primetimes Newz

सीओ रानीखेत ने थाना सल्ट का भ्रमण कर, जवानों से जानी समस्याएं

Primetimes Newz

Leave a Comment