25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नौगांव में सड़क किनारे से अवैध सामग्री हटायी

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य पड़ाव नौगांव में पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से रखी सामग्री को हटाया। सड़क पर सामान फैलाने से नौगांव में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। साथ ही यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। पुरोला थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने एवं जाम से निजात दिलाने को नौगांव क्षेत्र में सड़क किनारे रखे भवन निर्माण सम्बन्धी सामग्री को हटाने की कार्यवाही की गयी। साथ ही बाजार क्षेत्र में सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर सड़क पर सामान फैलाकर अनावश्यक अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी।
थानाध्यक्ष कठैत ने बताया पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये सौली से लेकर कृष्णा खड सहित डामटा और बर्नीगाड़ क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण को हटा रही है। अतिक्रमण को हटाने के लिये जेसीबी मशीन से सड़क पर रखा सामान हटाया जा रहा है जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Related posts

महाराज ने निमोलिया गदेरे का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Primetimes Newz

वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ

Primetimes Newz

Leave a Comment