Home उत्तराखंड केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा सहित सैकड़ों लोगों ने खुमाड़ अमर शहीदों को...

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा सहित सैकड़ों लोगों ने खुमाड़ अमर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

Hundreds of people, including Union Minister of State Ajay Tamta, paid tribute to the immortal martyrs of Khumar.
Hundreds of people, including Union Minister of State Ajay Tamta, paid tribute to the immortal martyrs of Khumar.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
तहसील सल्ट के अंतर्गत खुमाड़ में शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुये अमर शहीदों को विभिन्न सियासी दलों, सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रीय जनता ने झमाझम बारिश के बीच परवाह न कर खुमाड़ शहीद स्मारक पहुंचकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये, तथा उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर शहीद स्मारक पहुंचकर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा सल्ट की यह वीरभूमि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य साहस और जनशक्ति की गाथा अपने भीतर समेटे हुए है।

5 सितंबर 1942 का खुमाड़ बलिदान हमें याद दिलाता है, कि स्वतंत्रता केवल संघर्ष से नहीं, बल्कि असंख्य देशभक्तों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा इन अमर बलिदानियों की शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ सल्ट विधायक महेश जीना, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, उत्तराखंड चाय बोर्ड उपाध्यक्ष महेश्वर मेहरा, दायित्वधारी राज्य मंत्री पूरनचंद्र नैनवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, राज्य कार्यकारणी सदस्यअनिल शाही, ब्लाक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त, सुजीत चौधरी, गुड्डी देवी भगवती तिवारी देवीदत्त शर्मा, नरेंद्र भण्डारी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों के श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।

वही काग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, काग्रेंस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, जिपंस पूजा रावत व शंभू सिंह, गंगा पंचौली, अर्जुन सिंह, विशनदत्त शर्मा, शोबनसिंह, नारायण सिंह रावत, अमित रावत, नंदनसिंह रावत सहित अनेकों काग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

जबकि ब्लाक प्रमुख सल्ट कंचन रावत, उत्तराखंड जन कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने भी शहीदों को नमन किया। उत्तराखंड क्रॉति दल के नेता बीरेंद्र सिंह बंगारी सहित अनेकों यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को श्रृद्धांजलि दी।

भाजपा तथा काग्रेस ने अलग-अलग मंच लगाकर की सभायें—-

सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने जीआईसी खुमाड़ मैदान तथा मुख्य विपक्षी दल काग्रेस ने पोखरी जेठुना में अलग-अलग मंच लगाकर सभायें की। साथ ही दोनों मंचों में लोक गायकों व कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भाजपा मंच से मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व विशिष्ट अतिथि विधायक महेश जीना ने डबल इंजन सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों का जिक्र कर कहा भाजपा सरकार जिन योजनाओं की घोषणा करती है। उन्हें मूर्त रूप देने का काम भी करती है। जिससे काग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सरकार के लोकप्रियता व विकास कार्यों से घबरा कर अपनी जमीन तलाश रहे हैं। तथा इनके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन जनता इनके छलावा में आने वाली नहीं है।

जबकि काग्रेस के मंच से मुख्य वक्ता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। सल्ट की सड़के गड्डों में तबदील हो गयी हैं। लेकिन भाजपा सरकार कुभकर्णी नींद में सोई है। जिसका विधानसभा चुनाव में जनता माकूल जवाब देगी। दोनों की सभाओं में आगामी विधानसभा ×027 के चुनाव को लेकर एक दूसरे को शब्द बाणों के माध्यम से खूब सुनाई।