21.3 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दिव्यांग किशन सिंह का आवासीय मकान बारीश के बीच हुआ क्षतिग्रस्त

The residential house of differently-abled Kishan Singh was damaged amidst the rain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। तहसील स्याल्दे क्षेत्र के ग्राम रुडोली निवासी दिव्यांग किशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह का आवासीय मकान लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
घटना की सूचना आपदा प्रबंधन सेल को मिलने के बाद राजस्व उपनिरक्षक विशाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्ब ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का सहयोग किया तथा आवश्यक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद की।
मौके पर मंगल सिंह, अमर सिंह, राम लाल,प्रताप सिंह, पंकज सिंह, गणेश सिंह, अन्नू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दिव्यांग किशन सिंह के आपदाग्रस्त परिवार को तत्काल प्रभाव से मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।

Related posts

108 इमरजेंसी सेवा में बढ़ेगा एम्बुलेंस का बेड़ा: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

रियल एडवेंचर की महिला राफ्टरों ने लहराया परचम

Primetimes Newz

अल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई संवेदना

Primetimes Newz

Leave a Comment