ऋषिकेश(आरएनएस) तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लोकपर्व हरेला मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगलवार को बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में नगर निगम प्रशासन और वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शुद्ध प्राणवायु के लिए जितना आवश्यक पेड़ लगाना है, उतना ही आवश्यक पुराने पेड़ों को बचाना भी है। इस दौरान स्मृति वन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर एमएनए नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, विनोद जुगलान, रेंजर एमएस रावत, विपिन पंत आदि रहे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास ऋषिकेश के परिसर में पौधरोपण हुआ, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया शर्मा, वार्डन अंजू श्रीवास्तव, भाजपा मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगवार सिंह, रमेश अरोड़ा, राजीव कालरा, अमिता चौहान, अतुल शर्मा, सौरभ गर्ग, अजय कालरा, श्रवण जैन, रंजन अंथवाल, अंकुर आदि रहे।
श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में हरेला पर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पौधरोपण हुआ। मौके पर परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति खंडूरी, डॉ. पारुल मिश्रा, प्रो. वाईके शर्मा, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. नीता जोशी, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. गौरव बसने, डॉ. सुनीति कुड़ियाल, डॉ. पुष्कर गौड़, डॉ. अटल बिहारी त्रिपाठी, साक्षी नैथानी, संजना गुप्ता, पीयूष गुप्ता, आदित्य प्रकाश गुप्ता, शिवम अग्रवाल, रवीना, रजत नेगी, सचिन यादव, सोना वर्मा, राधा वर्मा सुजल सिंह, रोहित सिंह आदि रहे।
पीएसके इंटर कॉलेज में पौधरोपण में प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, इको प्रभारी डॉ. भावना दीक्षित, स्काउट प्रभारी मनोज कुमार, शिक्षक मदन लाल, चन्द्र प्रकाश आदि रहे। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में हुए पौधरोपण में प्रधानाचार्य विजय बडोनी, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, दिवी शंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, शैलेंद्र कंडारी, लक्की जोशी, विनोद कठैत, कीर्ति दत्त नौटियाल, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि रहे।
बावराव भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सेवा विश्रम सदन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर विजय जुनेजा, संदीप मल्होत्रा, जितेंद्र शर्मा, डॉ. डीके श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, दिलीप, गिरीश आदि रहे।
उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है हरेला: प्रेमचंद
ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वाासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की हमारी परंपरा का प्रतीक है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी पौधरोपण मे सहयोग की अपील की।
पौधे लगाने के साथ ही इनका उचित संरक्षण जरूरी: अनिता ममगाईं
ऋषिकेश। बाईपास रोड स्थित स्मृति वन में निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने विशेष उत्तराखंडी परिधान में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ ही इन पौधों का संरक्षण जरूरी है। ताकि यह बड़े होकर पेड़ का रूप ले सकें। देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं। मौके पर नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, रेंजर गंभीर सिंह धामंदा, विजय बडोनी, विपिन पंत, सुरेन्द्र मोगा, राजकुमारी जुगलान, गौरव केंथुला आदि रहे।
रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की टीम ने हरेला पर्व पर आस्था पथ पर पौधरोपण किया। उसके बाद पालिका कर्मियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, अजय रमोला, राजेंद्र थलवाल, सुमित प्रिजवाण, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, बाबू सिंह, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र, सचिव जितेंद्र यादव, राकेश सेंगर आदि रहे।
छात्र नेताओं ने पौधे रोपे
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में छात्र संघ महासचिव माधवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में 15 छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार एसडीएसयूवी दिनेश चंद्रा ने पौधरोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया। मौके पर छात्र संघ महासचिव मिश्रा, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक चौधरी, ऋतिक पाठक, राघवेंद्र मिश्रा, आदित्य, भूमिका, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।
पौधे रोपकर शहीदों को किया याद
ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमर शहीदों की याद में खदरी खड़क माफ में पौधे रोपे। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, पूर्व प्रधान सुनीता रावत, मोहित सिंह नेगी, सौरभ यादव, अखिल जमौली, मोहित रावत, कुलदीप रावत आदि उपस्थित रहे।
हरेला पर एसडीआरएफ मुख्यालय में रोपे पौधे
रानीपोखरी। एसडीआरएफ मुख्यालय में हरेला पर्व पर सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे अमरूद, आंवला, जामुन, अशोक, आम, नीम, रुद्राक्ष आदि वृक्ष रोपे है।सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड प्राचीनकाल से अपनी परंपराओं द्वारा प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। उत्तराखंड को देवभूमि ओर प्रकृति प्रदेश इसी लिए कहा जाता है। प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रत्येक वर्ष कर्क संक्रांति श्वावण मास के पहले दिन मनाया जाता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पोलिस अधीक्षक स्वेता चौबे, सहायक सेनानायक श्यामदत्त नौटियाल, राजीव रावत, जयपाल राणा आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका ने ऑक्सीजन वन की थीम पर रोपे पौधे
डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा 15 तेलीवाला में सुसवा नदी किनारे खाली भूमि पर औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। माके पर उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल, ईश्वर चंद अग्रवाल, मोहित उनियाल, सागर मनवाल, पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, निवर्तमान सभासद अब्दुल कादिर, रईस अहमद, अमित बिष्ट, सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि मौजूद रहे।
बेल और अशोक के पौधे रोपे
रायवाला। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार थपलियाल ने बेल का पौधा लगाकर किया। मौके पर अभिभावक शिक्षा संघ के अध्यक्ष जगदेव सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ओमवीर सिंह सैनी, पीके बिज्लवाण, सुरेंद्र मोहन गोदियाल, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, जीवानंद जोशी, अरविंद कुमार गुप्ता, गौरव थपलियाल, पीके यादव, मामराज चौहान, अजीत सिंह बिष्ट, धन सिंह राणा, अंकिता त्यागी, स्मिता चौहान, अनीता सेमवाल, चंदी रावत, मीना रानी, यशी शर्मा, रितिका असवाल, ज्योति रावत, रचना, मायाराम तिवाडी, हरीश रावत, नारायण दत्त पेटवाल आदि रहे।