21.2 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स से “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग प्राप्त हुई और बैंक को ईएसजी कार्य-निष्पादन हेतु ‘लीडरशीप’ श्रेणी में रखा गया

From village soil to city markets Meghalaya farmers find a new platform and a renewed sense of confidence

देहरादून – 23 फरवरी, 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गर्व से घोषणा करता है कि उसे केयरएज ईएसजी रेटिंग्स द्वारा “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग दी गई है, जिससे बैंक को उसके सुदृढ़ पर्यावरणीय, सामाजिक और अभिशासन (ईएसजी) कार्य-निष्पादन हेतु “लीडरशीप” श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है.

केयरएज-ईएसजी 1+ रेटिंग केयरएज द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च ईएसजी सम्मानों में से एक है और यह संवहनीय बैंकिंग प्रथाओं, उत्तरदायी अभिशासन और सामाजिक रूप से समावेशी पहलों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह सम्मान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कारोबार परिचालन, जोखिम प्रबंधन ढांचे और कार्यनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में ईएसजी सिद्धांतों के एकीकरण हेतु किए गए सक्रिय उपायों को प्रदर्शित करता है.

यह रेटिंग निम्नलिखित क्षेत्रों में बैंक के निरंतर प्रयासों को उजागर करती है

पर्यावरण के अनुकूल ऋण पद्धतियों को अपनाना

वित्तीय समावेशन और सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना

सुदृढ़ अभिशासन संरचना और पारदर्शी प्रकटीकरण

उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन में ईएसजी पहलुओं का एकीकरण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी संवहनीयता रूपरेखा को आगे बढ़ाने और भारत के व्यापक ईएसजी एजेंडा में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Related posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने ली  उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक

Primetimes Newz

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के सीएम धामी ने किया पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया

Primetimes Newz

Leave a Comment