Home उत्तराखंड दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पांच पोलिंग पार्टियां रवाना

दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पांच पोलिंग पार्टियां रवाना

Five polling parties left for remote polling stations
Five polling parties left for remote polling stations

– पोलिंग पार्टियों में एसडीआरएफ के जवानों की भी की गई तैनाती
चमोली।  जनपद चमोली में 24 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। जनपद में हो रही बारिश और पोलिंग पार्टी की सुरक्षा को देखते हुए दल के साथ एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए कुल 258 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना है। जिसके लिए सोमवार को जोशीमठ विकासखंड के पांच दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को जोशीमठ से रवाना किया गया। जनपद में मौसम के चलते आपदा की संभावनाओं को देखते हुए द्रोणागिरी, भर्की, भेंटा, डुमक और गंणाई मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। वहीं मंगलवार को 79 और बुधवार को 174 पोलिंग पार्टियों को विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। जनपद में मौसम की स्थिति को देखते हुए पांच पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि अन्य टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना किया जाएगा। बताया कि पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा को देखते हुए दल में एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही सभी रिटर्निंग ऑफिसर को पोलिंग पार्टियों को समय से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।