19 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नशे में धुत कैंटर चालक ने पिकअप को मारी टक्कर

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक कैंटर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। घटना कोसी स्थित एमडी होटल के पास की है। टक्कर में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सोमेश्वर थाना पुलिस डायल 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि कैंटर संख्या यूके 14 सीए 3992 का चालक आनंद सिंह, निवासी हरचंद, पोस्ट तुंगेश्वर, थाना थराली, जिला चमोली शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को सीज कर थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप संख्या यूके 11 सीए 0027 चालक की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

 जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान :  मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस  पर स्वरचित मौलिक कविता लेखन एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया

Primetimes Newz

Leave a Comment