21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दून पुलिस का एक्शन: प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Doon Police action Three smugglers arrested with banned narcotic capsules

देहरादून| मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र, एक मेडिकल स्टोर संचालक और एक मजदूर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत 11 अगस्त को दो व्यक्तियों—शादाब सिद्दीकी और मोहम्मद मोहिद—को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अभियुक्त पूरनपुर, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और सेलाकुई में किराए पर रहकर छात्र और मजदूरों को नशीले कैप्सूल सप्लाई करते थे। शादाब देहरादून के एक प्रतिष्ठित संस्थान में बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है, जबकि मोहिद मजदूरी करता है।
xslot giriş
अभियुक्तों ने बताया कि वे वसीम नामक व्यक्ति से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदते थे, जो जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर संचालित करता है। अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ये कैप्सूल छात्रों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। पुलिस ने मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 50 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शादाब सिद्दीकी (27 वर्ष), मोहम्मद मोहिद (26 वर्ष) और वसीम (28 वर्ष) शामिल हैं। इनके पास से बरामद 530 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक वाहन (UK07T D4797) भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना सेलाकुई के प्रभारी उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर, कांस्टेबल अश्वनी और एसओजी के कांस्टेबल आशिष शर्मा शामिल रहे।

यह कार्रवाई दून पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

सीएम धामी ने  की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री मोदी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की प्रथम यूनिट (660 मेगावाट) को राष्ट्र को समर्पित किया

Primetimes Newz

मायरा केयर फाउंडेशन ने मनाया विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस से फैलाई जागरूकता की लहर ।

Primetimes Newz

Leave a Comment