21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने किया प्रेरणादायक आयोजन

District Legal Services Authority Dehradun organized an inspirational event on International Youth Day

देहरादून| अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य युवाओं को सशक्त, शिक्षित और प्रेरित करना रहा, ताकि वे शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित कर युवाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने, समय का सदुपयोग करने, डिजिटल माध्यमों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही माननीय जिला न्यायाधीश देहरादून प्रेम सिंह खिमाल द्वारा अपने आवास से जिला न्यायालय भवन तक स्टॉफ व कर्मचारियों सहित पैदल मार्च कर पहुंचना। इस पहल का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन, वायु व ध्वनि प्रदूषण को कम करना तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। न्यायालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस पैदल मार्च में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि न्यायाधीशगणों की इस भागीदारी से यह संदेश मिलता है कि समाज का हर वर्ग—चाहे वह न्यायपालिका हो, प्रशासन या आम नागरिक—युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करे और एक न्यायपूर्ण, सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दे।

Related posts

प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

155 बार रक्तदानी अनिल वर्मा को मिला डीबीएस (पीजी) कालेज सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन अवॉर्ड -2025

Primetimes Newz

दर्शन उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Primetimes Newz

Leave a Comment