19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के कार्यों को बंद करने का लिया फैसला

ठेकेदारों द्वारा विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन का कोई असर न होना एवं भुगतान न होने पर ठेकेदार काम बंद करने को हुए मजबूर।

देहरादून – 25 जून 2025- देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन में चल रहे कार्यों के भुगतान न मिलने पर अपने सभी सदस्यों को काम बंद करने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के अंतर्गत संबंधित सदस्य ठेकेदार एक एप्लीकेशन देकर विभाग को सूचित कर सकते हैं और भुगतान न होने के कारण अपना काम बंद कर सकते हैं। विगत पिछले सप्ताह जल जीवन मिशन से जुड़े हुए सभी ठेकेदारों ने देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था और सरकार को यथाशीघ्र भुगतान करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को ज्ञापन भी सोपे था और तीन दिन के अंदर काम बंद करने की बात कही थी। परंतु विभाग एवं सरकार के द्वारा देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन को या आस्वस्थ किया गया था कि विगत तीन दिनों में भुगतान कर दी जाएगी परंतु सरकार एवं विभागों की के द्वारा इस संबंध में कोई कार्य नहीं किया गया, मजबूरन आज संगठन ने अपने सभी रजिस्टर्ड सदस्यों को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि वे सभी विभाग को एक एप्लीकेशन देखकर भुगतान न होने के कारण अपना काम बंद कर सकते हैं।

Related posts

संगठन विस्तार: लोजपा (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने  प्रदेश में संचालित विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा की

Primetimes Newz

दिल्ली के बाद देहरादून में भी लगेगी पवित्र बौद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment