21.3 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मालसी रेंज में स्वच्छता अभियान, वन क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक कचरा

Cleanliness drive in Malsi Range; plastic waste removed from the forest area.

देहरादून। देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज में लंबीधार–किमाड़ी मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन विभाग के कार्मिकों, फायर वाचरों व स्थानीय सहयोगियों ने मिलकर वन क्षेत्र और एलकेडी मार्ग के आसपास फैले प्लास्टिक, कांच, थर्माकोल सहित अन्य अजैविक कचरे को एकत्र कर उसके निस्तारण की व्यवस्था की।वन विभाग के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में कूड़ा न फैलाएं, क्योंकि इससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विभाग ने चेतावनी दी कि वन क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ वन कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Related posts

पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान।

Primetimes Newz

हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रस्थान पर उन्हें चारों धामों का प्रसाद भेंट

Primetimes Newz

Leave a Comment