21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने  की सचिव स्तर की समीक्षा बैठक , जरुरी दिशा- निर्देश दिए

Chief Secretary Anand Bardhan held a secretary level review meeting and gave necessary guidelines

देहरादून।  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी सचिवों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए  संबंधित विभागों  को विभिन्न मुद्दों  के संबंध में जरुरी दिशा- निर्देश दिए।   मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों की ऐसी सभी बड़ी परियोजनाओं का विवरण तैयार करें जिनका अतिशीघ्र लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो।   उन्होंने भारत सरकार से साझा किए जाने वाले विभिन्न विभागीय प्रकरणों का स्टेटस तैयार करने  तथा उसको भारत सरकार को प्रेषित करने को कहा।
मुख्य सचिव ने विभागों के आउटपुट इंडिकेटर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों का आउटपुट इंडिकेटर तैयार करें। विभागीय कार्यों में नई तकनीक का समावेश अथवा किसी अभिनव प्रयोग से कितना  सुधार हुआ है इसका तुलनात्मक विवरण तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी सचिवों को अपने विभागीय कार्यों का वर्क प्लान बनाते हुए उसका अनुमोदन करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जो विभाग कार्बन क्रेडिट का लाभ लेने की स्थिति में हैं वे अपने  क्रियान्वयन में कार्बन क्रेडिट का लाभ लेने का प्रयास करें तथा इससे संबंधित  विवरण भी तैयार करें।
बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु व एल एल फैनई, शैलेश बगोली, रविनाथ रमन,  डॉ. पंकज कुमार पांडेय,  दिलीप जावलकर, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्रीधर बाबू अद्यंकी, चंद्रेश यादव, डॉ आर राजेश कुमार, एस एन पांडेय, दीपेंद्र कुमार चौधरी,  दीपक कुमार,  वी षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, नीरज  खैरवाल, युगल किशोर पंत, धीरज सिंह गबरियाल, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Related posts

आपके यात्रा बीमा में शामिल होने वाली पाँच मुख्य बातें – राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस

Primetimes Newz

थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह ने पुनः न्यायालय की शरण ली ।

Primetimes Newz

सहसपुर में पानी विवाद से उपजे खूनी संघर्ष में बीजेपी नेता की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment