27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी  ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी

Chief Minister Dhami gave a final farewell by shouldering the mortal remains.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता: ऋषिकेश रोड अनशन को राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का समर्थन ।

Primetimes Newz

श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार ने टीएचडीसी की 1000 मे.वा. टिहरी पीएसपी की तीसरी यूनिट (250 मे.वा.) की सीओडी प्रक्रिया सफलतापूर्वक आरंभ की, भारत के स्वच्छ ऊर्जा ट्रांज़िशन को मिला नया बल

Primetimes Newz

आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मिला समर्थन, समान कार्य के लिए समान वेतन की उठी मांग

Primetimes Newz

Leave a Comment