21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने किया साइकिल मैराथन का आयोजन

– मैराथन फिटनेस देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के महत्व को बताने के उद्देश्य से आयोजित की गई
देहरादून(आरएनएस)।    आगामी 1 जुलाई को जीएसटी की 8वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी और इसकी मुख्य थीम  “जीएसटी के 8 वर्ष : करों का सरलीकरण और नागरिकों का सशक्तीकरण” है। इस से पूर्व जागरूकता हेतु सीजीएसटी आयुक्तालय, देहरादून द्वारा फिट इंडिया कैम्पेन के समन्वय में रविवार को एक साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। यह साइकिल मैराथन फिटनेस और कार्यबल के बीच एकता की भावना और देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के महत्व को बताने के उद्देश्य से की गई।
इस साइकिल मैराथान का शुभारंभ सुबह 6.30 बजे महाराणा प्रताप चौक से जीएसटी आयुक्तालय के प्रधान आयुक्त शुभ चिंतन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया और लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह साइकिल मैराथन मालदेवता रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई।
अपर आयुक्त अरूण कुमार गुप्ता एवं नितिन वापा,  संयुक्त आयुक्त विवेकानंद मौर्य के नेतृत्व में सभी सीजीएसटी आयुक्तालय देहरादून तथा लेखा परीक्षा कार्यालय देहरादून के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस साइकिल मैराधन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी  8 वें जीएसटी दिवस की थीम के संदेश – “जीएसटी के 8 वर्ष : करों का सरलीकरण और नागरिकों का सशक्तीकरण”  को मैराथन के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाया।
इस साइकिल मैराधन के आयोजन में लेखा परीक्षा आयुक्तालय, देहरादून, सीजीएसटी मंडल कार्यालय, देहरादून तथा हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ -साथ उनके परिजनों तथा कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा भी भाग लिया गया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया गया।

Related posts

विधायक आवास हल्द्वानी में फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर लांच किया गया।

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा तथा डॉ० ए एन अमोली को विशेष सम्मान

Primetimes Newz

सूबे में अपनाया जायेगा गुजरात का सहकारिता माॅडलः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment