Category : उत्तराखंड
श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार ने टीएचडीसी द्वारा भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट, टिहरी पीएसपी की पहली इकाई के सीओडी प्रक्रिया की शुरुआत की सराहना की
ऋषिकेश, 4 जून 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र के अग्रणी पीएसयू ने उत्तराखंड के टिहरी में 1000 मेगावाट के वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की पहली इकाई (250 मेगावाट) की सीओडी प्रक्रिया की सफल शुरुआत करने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की अक्षय ऊर्जा......
देहरादून से 32 से अधिक आकाशियन्स ने JEE एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया
– उत्तर प्रदेश से श्रेयस लोहिया और कृष्ण अग्रवाल ने AIR 68 और 75 हासिल किए देहरादून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड (AESL), परीक्षा तैयारी सेवाओं में अग्रणी संस्था, यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रही है कि देहरादून से उसके 36 से अधिक छात्रों ने प्रतिष्ठित JEE एडवांस्ड......
कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे भीनाऊ गांव, की देशवासियों से उत्तराखंड आने की अपील
नई टिहरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी और टिहरी जनपद भ्रमण के दौरान सोमवार को नैनबाग क्षेत्र के काफल गांव स्थित भीनाऊ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद किया और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि......
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं : मुख्यमंत्री
– ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना। देहरादून(आरएनएस)। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप......
महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर दुःख जताया
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इस घटना को पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सजग, निष्पक्ष और जनभावनाओं से जुड़े पत्रकार......
देहरादून के कार्गी चौक में प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की आड़ में अवैध हॉस्टल का भंडाफोड़
देहरादून। राजधानी देहरादून के कार्गी चौक क्षेत्र में संचालित एक प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की आड़ में हो रहे अवैध हॉस्टल संचालन और बच्चों के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली में पंजीकृत एक ट्रस्ट द्वारा संचालित “पेंसिल बॉक्स” नामक यह स्कूल न तो किसी मान्यता प्राप्त संस्था से......
निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का डंडा: फीस लूट पर लगा ब्रेक, प्रेसिडेंसी स्कूल ने भरी ₹5.72 लाख की पेनल्टी
देहरादून। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों और जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्त निगरानी में देहरादून जिला प्रशासन ने शिक्षा के नाम पर लूट मचाने वाले निजी स्कूलों की कमर तोड़ दी है। फीस वसूली में मनमानी करने वाले स्कूलों की अब एक-एक करके पोल खुल रही है और सबसे ताज़ा मामला......
दून में दिव्यांग बच्चों के साथ यौन शोषण: आरोपी वार्डन गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में मानसिक रूप से असक्षम दो नाबालिग बच्चों के साथ हुए यौन शोषण और मारपीट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना “पेंसिल बॉक्स” नामक अवैध रूप से संचालित स्कूल और हॉस्टल......
विश्व दुग्ध दिवस पर दुग्ध संघ ने किया विशाल कार्यक्रम
हल्द्वानी। विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर दुग्ध संघ नैनीताल द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक एवं दुग्ध उपभोक्ताओं सहित बड़ी संख्या में दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों को और कैसे मजबूत बनाया जाए, इसके लिए......
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
– मोरी विकासखंड के गैंचवांण गांव में पहली बार पहुंचे कोई मंत्री ग्रामीणों ने कृषि मंत्री जोशी का गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत। उत्तरकाशी(आरएनएस)। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का......
