20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे भीनाऊ गांव, की देशवासियों से उत्तराखंड आने की अपील

नई टिहरी।  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी और टिहरी जनपद भ्रमण के दौरान सोमवार को नैनबाग क्षेत्र के काफल गांव स्थित भीनाऊ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद किया और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कृषि मंत्री जोशी ने देशवासियों से अपील की कि वे विदेश जाने की बजाय उत्तराखंड आएं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांव अब पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग की चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में ऐसी शादियों के लिए कई रमणीय स्थल उपलब्ध हैं, जिन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने देश एवं विदेश वासियों से एक बार ज़रूर काफल गांव के विजिट करने का आव्हान भी किया। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेती, पर्यटन व स्वरोजगार के क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Related posts

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ली अधिकारियों की बैठक

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया

Primetimes Newz

महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू 

Primetimes Newz

Leave a Comment