19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कैंट विधायक ने राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

Cantt MLA inaugurated the beautified building of Government Ayurvedic and Unani Hospital.

देहरादून।  विधायक कैंटसविता कपूर ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने  विधायक को पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर विधायक ने पूर्ण आश्वासन दिया गया। इस विशिष्ट अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, अपर जिला एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल, शक्ति केंद्र संयोजक इंदिरापुरम प्रमोद  शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश साहनी, अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल, कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई खेमराज, चक्की टोला, निरंजनपुर, अमृत विहार, इंदिरापुरम की जनता के साथ डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ सरोज उप्रेती, डॉ हरदेव रावत, डॉ एच.एम त्रिपाठी, डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ भारती राजपूत, डॉ राकेश जोशी, डॉ दीपांकर बिष्ट आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुगम तिवारी ने किया गया।

Related posts

सीएम धामी ने की 24 जून को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा

Primetimes Newz

डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment