27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झौंकी ताकत

BJP state president along with the minister in charge showed their strength in the civic body elections

शिवालिक नगर में रैली के माध्यम से जनता से की वोट देने की अपील

हरिद्वार। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा और भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा सहित भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को जितने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है।

श्री महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। इस मौके पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रैली के दौरान अपने अपने वाहनों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

Related posts

सीएम धामी ने किया अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग

Primetimes Newz

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की गई।

Primetimes Newz

धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती

Primetimes Newz

Leave a Comment