23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती पर अल्मोड़ा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

Almora Police takes effective action to confiscate property under the Gangsters Act, following directives from the Almora SSP.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्नोड़ा)। गैंगस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति जब्ती पर पुलिस टीम ने कार्यवाई शुरू कर तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर वाहन को थाना भतरौजखान पुलिस ने जब्त कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में संलिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध व्यापार से अर्जित आय से क्रय की गई संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कुर्की,जब्ती की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला-
दिनांक 01.02.2025 को भतरौजखान पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों जीवन आर्या उर्फ जग्गू, रोहित कुमार व भूपेश कुमार उर्फ बॉबी के कब्जे से वाहन संख्या- UK04-R-5051 स्विफ्ट डिजायर से कुल 42.515 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर थाना भतरौजखान में FIR NO-05/2025 धारा- 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया था। तत्पश्चात थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा उपरोक्त नशा तस्करों के विरुद्ध दिनांक 06.05.2025 को थाना भतरौजखान में उक्त अभियुक्तो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना के दौरान अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से चल सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशानुसार विवेचक द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार व हेड कानि श्रवण सैनी द्वारा बुधवार को FIR NO-18/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम जीवन आर्या आदि में अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र आनंद सिंह निवासी नई बस्ती लालडांग थाना रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थ के अवैध व्यापार से अर्जित आय में कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर पंजीकरण संख्या- UK04-R-5051 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत वाहन को कुर्क कर जब्त किया गया।

Related posts

डीएम तिवारी ने शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन की समीक्षा बैठक ली

Primetimes Newz

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित

Primetimes Newz

दून की अंजलि नौड़ियाल को 9वां डॉ. सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय कार्यरत महिला सम्मान से नवाज़ा गया

Primetimes Newz

Leave a Comment