26.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अजय खुंडिया को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Ajay Khundia has been appointed State President of the Bharatiya Janata Party's Scheduled Caste Morcha.

अजय खुंडिया एडवोकेट वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री (हरियाणा सरकार) चौधरी जय नारायण खुंडिया जी के पोते हैं। जय नारायण खुंडिया भारतीय जनता पार्टी के सच्चे व ईमानदार सिपाही थे।
अजय खुंडिया बचपन काल से संघ से जुड़े हुए हैं और अजय खुंडिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र राजनीति भी की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोहतक जिले के जिला सदस्यता प्रमुख के तौर पर भी काम किया। लंबे समय छात्र राजनीति करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रोहतक के अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह किया।
उसके बाद उन्हें 2019 में चुनाव में प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया व कई चुनावों में संगठन ने अहम जिम्मेदारियां दीं। फिर उन्हें युवा मोर्चा प्रदेश सचिव बनाया गया और 2019 व 2024 चुनाव में उन्हें लोकसभा का क्लस्टर प्रमुख बनाया गया।
भाजपा ने उन्हें रोहतक लोकसभा ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया।
अजय खुंडिया अन्य प्रदेश जैसे हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी विधानसभा प्रवासी प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष SC Morcha बनाए जाने से ठीक पहले यह SC Morcha के प्रदेश सचिव व जिला फतेहाबाद के प्रभारी थे।
और अजय खुंडिया ने पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से रोहतक लोकसभा के संयोजक के नाते काम कर चुके हैं।

अजय खुंडिया राष्ट्रपति स्काउट अवार्डेड भी हैं

“2024 चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से फोन पर बात कर चुके हैं।”
अजय खुंडिया का परिवार तीन पीढ़ियों से पार्टी के सच्चे व लगातार काम करने वाले नेता हैं।

Related posts

पहाड़ों से अवसर के केंद्रों तक… ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’: उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती पहल

Primetimes Newz

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

एलयूसीसी कंपनी के विरोध में महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment