स्याल्दे/भिकियासैंण। तहसील स्याल्दे अंतर्गत तथा तहसील क्षेत्र भिकियासैण की सीमा के नजदीक स्थित वृद्ध केदार में बैकुण्ठ चतुर्वेदी व कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला पौराणिक केदार मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया है। विनोद व रामगंगा नदी के संगम तट के समीप स्थित वृद्ध केदार शिव मंदिर में शिव धड़ की शीला विराजमान है।
दो दिन तक लगने वाले मेले के दौरान शिव भक्तों ने रामगंगा नदी में आस्था की डूबकी लगाकर शिव धड़ शीला पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मेलार्थियों ने आनंद लिया। तथा यहां आयोजित छात्र छात्राओं कब विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब्बल रहे प्रतिभागियों व क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मेले में विभिन्न स्थानों से पहुंचे व्यापारियों ने स्टाल लगाये। तथा लोगों ने खरीददारी की। मेले में पुलिस, राजस्व विभाग व मंदिर समिति पूरे कार्यक्रम मे मुस्तैद रही।
