20.2 C
Dehradun, IN
November 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

28 नवंबर को जनपद अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर होगा आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, एसडीआरएफ एवं अग्निशमन टीम ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान

A disaster management mock drill will be conducted at 10 locations in Almora district on November 28; the SDRF and the fire department have carried out an awareness campaign in schools.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों में 10 स्थानों पर विभिन्न आपदाओं से संबंधित मॉक अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।
मॉक अभ्यास के दौरान भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, वनाग्नि, हिमपात, आपातकालीन परिस्थितियों एवं भीड़ प्रबंधन जैसी घटनाओं से निपटने का अभ्यास कराया जाएगा। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, राहत एवं बचाव दल, सैन्य बल तथा विभिन्न एनजीओ प्रतिभाग करेंगे।

इसी क्रम में आज एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव के तरीके, सुरक्षा उपाय एवं प्राथमिक सावधानियों की जानकारी दी गई।
आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित होने वाले मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करना है।

Related posts

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

देश की सबसे लम्बी रेलवे टनल जानसू का हुआ ब्रेकथ्रू

Primetimes Newz

एनसीसी कैडेट्स को आपदा से निपटने के बताए उपाय

Primetimes Newz

Leave a Comment