23.2 C
Dehradun, IN
November 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून में अपर निदेशक के पद पर हुआ स्थानांतरण

Chief Development Officer Ramji Sharan Sharma was given an affectionate farewell upon his transfer; he has been posted as Additional Director at the Information Technology Development Agency (ITDA), Dehradun.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा का स्थानांतरण अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून के पद पर होने के उपरांत विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली एवं मार्गदर्शन की सराहना की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रामजी शरण शर्मा ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनपद में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर रामजी शरण शर्मा ने जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक दायित्व का सफल निर्वहन टीम भावना, आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों से ही संभव होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विदाई समारोह में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भंडारी, अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रामजी शरण शर्मा को उनके नवीन दायित्व के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

सूबे के प्रत्येक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा को किया सम्मानित

Primetimes Newz

कांग्रेस की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आंदोलन की चेतावनी

Primetimes Newz

Leave a Comment