रुड़की (आरएनएस)। चोरी और लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, प्लास, पेचकश और दो लोहे के सरिये बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में गुरुवार की रात काली नदी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बढ़ेड़ी बुजुर्ग रोड पर खंडहरनुमा सरदारों के डेरे में कुछ युवक किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
