23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यूसीसी बिल लागू कर सरकार ने किया ऐतिहासिक काम : सुरेश

The government has done a historic job by implementing the UCC bill Suresh

बागेश्वर।  प्रदेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर केदोरश्वर मैदान में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार यूसीसी बिल लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश में शसक्त भू-कानून भी लागू किया है। समाज के हर व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। गड़िया ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाया गया। बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, ग्राम विकास, वन विभाग, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, महिला कल्याण, नगर निगम, मत्स्य विभाग, पर्यटन, बैंक, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, उद्योग ,पंचायती राज, ग्रामोंउत्थान, युवा कल्याण आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों की विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, जिलाधिकारी आशीष भाटगाई, क्षेत्र पंचायत प्रशासक गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, चंपा देवी, आनंद मेहता, ओम प्रकाश ऐठानी, श्री मनोहर राम आदि मौजूद रहे।
शिविर में मिला इन लोगों को लाभ
शिविर में वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, श्रमिक कार्डों का पंजीकरण, बिजली, पानी, राशन कार्ड, शिक्षा, सड़क निर्माण जैसी समस्याओं का समाधान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भी वितरित किए।

Related posts

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के पर श्रद्धांजलि  अर्पित की

Primetimes Newz

पीएनबी 11 जुलाई को ग्रामीण ऋण में वृद्धि करने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित करेगा ‘मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम‘

Primetimes Newz

सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित कांवड़ मेला संपादन हेतु दुरुस्त  करें तैयारीः  मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment