18.6 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्रसंघ चुनाव के सभी 06 प्रत्याशियों के नामांकन वैध

Nominations of all six candidates for the student union election at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, have been found valid.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल 06 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन जाँच समिति द्वारा समस्त नामांकन पत्रों की जाँच की गई। जाँच के उपरांत सभी 06 प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र वैध पाए गए हैं।

जाँच के बाद अध्यक्ष पद पर तानिया मठपाल और सिमरन गोस्वामी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुषमा, संयुक्त सचिव पद पर किरन, कोषाध्यक्ष पद पर दीपा नैलवाल एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर बिपिन बिष्ट के प्रपत्र वैध पाए गए हैं।

निर्धारित समयावधि के भीतर इनमें से किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नाम वापस नहीं लिया गया है।
यह संपूर्ण प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन की देखरेख में संपन्न हुई।

चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

Related posts

सीएम ने किया मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत

Primetimes Newz

सूबे में अपनाया जायेगा गुजरात का सहकारिता माॅडलः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment